हरिद्वार में पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) द्वारा प्रतिनिधित्व दिवस का आयोजन।

==============

बीते छब्बीस जुलाई, दो हजार तेईस को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) द्वारा जिला हरिद्वार में प्रतिनिधित्व दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का अयोजन किया गया। जिसमे प्रतिनिधित्व दिवस और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बारे में लोगो को बताया गया। अंत में कई लोगो ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

=============

दिनांक छब्बीस जुलाई, दो हजार तेईस को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के विभिन्न जिला इकाइयों द्वारा इस दिन को प्रतिनिधित्व दिवस के रूप में मनाया गया क्योंकि इसी तारीख को छत्रपति साहू जी महाराज ने अपने राज्य के विभिन्न सरकारी पदों और शिक्षा में शोषितों और पिछड़ों को पचास फीसदी आरक्षण देने का आदेश जारी किया था।

इसी दिन को उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित बिंडू खड़क गांव में जिला इकाई द्वारा प्रतिनिधित्व दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का अयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी दया राम जी ने किया।

इस कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यों समेत कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिन्हे प्रतिनिधित्व दिवस के बारे में बताया गया। साथ ही हमारे महापुरुषों का हमारे जीवन में क्या योगदान है ? यह भी बताया गया।

कार्यक्रम में वक्तागणों के रूप में मूलनिवासी अर्जुन कुमार, मूलनिवासी के० पी० सिंह तथा मूलनिवासी दया राम जी उपस्थित रहे। जिन्होंने इस संगोष्ठी कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखे।

मूलनिवासी दया राम जी ने लोगो को संबोधित करते हुए प्रतिनिधित्व दिवस के महत्त्व को बताते हुए पार्टी के बारे में बताया । उन्होंने लोगो को बताया की आखिर क्यों पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) बनाया गया और पार्टी का उद्देश्य क्या हैं?

वक्तागणो के विचार सुनकर कार्यक्रम में ही पंद्रह लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। और उन्होंने तन मन और धन से पार्टी को सहयोग करने पर सहमति जताया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मूलनिवासी के ०पी० सिंह, मूलनिवासी मेनपाल सिंह, मूलनिवासी दया राम, मूलनिवासी महावीर सिंह, मूलनिवासी भागीरथ सिंह, मूलनिवासी महक सिंह पाल, मूलनिवासी तारा चंद्र, मूलनिवासी सत्यपाल , मूलनिवासी मुकेश, राहुल, रजत, धर्मेंद्र, प्रवीण, अर्जुन, आदेश समेत कई लोग उपस्थित रहे। जागृति की इस मुहिम में आप हमारा साथ और सहयोग दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here