
बिहार के नागरिकों की समस्याएं कौनसी है?
क्यों अनदेखा किया जा रहा है बिहार की जमिनी समस्याओं को?
बाढ़ के कारण 66 लाख से अधिक लोग है प्रभावित।
हर साल आनेवाली बाढ़ का क्या कोई उपाय है?
बिहार राज्य से सम्बंधित न्यूज़ पढ़ने के लिए अगर आप वेबसाइट खोलेंगे या सर्च इंजिन खंगालेंगे तो आज आपको सुशांत सिंह की खबरे जहां तहां प्रमुखता से मिलेगी। इन खबरों के बिच बिहार के सामान्य जनता की आवाज दबी हुयी दिखाई दे रही है और यह सवाल उठाया जा रहा है की बिहार राज्य के नागरिकों की समस्याएं कौनसी है? क्या वर्तमान में बिहार में आयी बाढ़ और वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न समस्याओं के तरफ ध्यान देना योग्य है?
बिहार के करोड़ों परिवार हमेशा प्राकृतिक और सरकारी अव्यवस्था के कारणों से पीड़ित रहते हैं। हर साल भारी बारिश, बिहार से गुजरने वाली नदियों को आनेवाली भयानक बाढ़, बारिश और बाढ़ के बाद निर्माण होनेवाली डेंगू और कालाजार जैसी बीमारियां यह समस्याएं आम बात सी हो गयी है। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चरमरा गयी है।
भारी बाढ़ के कारण बिहार के 16 जिलों के 66 लाख से ऊपर लोग बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। राज्य की करीब आबादी जिस बात से प्रभावित हैं उसके समाधान पर भी बात होते हुए नहीं दिखाई देती।
इस समस्या के बारे में हमने बिहार के अविनाश महतो इनसे बातचित की। अविनाश महतो पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक के बिहार राज्य के महासचिव भी हैं। उनके साथ हुयी बातचित में क्या कहा यह जानने के लिए वीडियो देखें।
Watch this Video on our YouTube Channel
Watch this Video on our Facebook Page







