बिहार में अब नीतीश कुमार की नयी सरकार बनी ही नहीं थी कि तीन दिन पहले शिक्षा मंत्री की शपथ लेने वाले मेवालाल चौधरी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप और विपक्ष के लगातार हो रहे विरोध ने उनकी कुर्सी छीन ली। तथा भाजपा और नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया।
मेवालाल चौधरी ने शिक्षा मंत्री की शपथ ली तभी से नीतीश कुमार की नई सरकार पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे। राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने मेवालाल चौधरी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया था।
बता दे कि मेवालाल जब भलगपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे। तब सहायक प्रोफ़ेसर और कनिष्ठ वैज्ञानिक के पदों पर नियुक्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े आरोप उनपर लगे है। इतनाही नही चौधरी को 2017 में जेडीयू से विलंबित किया गया था। उस वक्त विपक्ष में रहने वाले बीजेपी ने चौधरी की गिरफ़्तारी की मांग की थी।








