उत्तर प्रदेश के मझौली ज़िला सीडी पेरियार सभागृह में २९ और ३० नवम्बर को बामसेफ़ का दो दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया था। पहले दिन का सत्र पुरुषों के लिए तथा द्वितीय सत्र महिलाओं के लिए रखा गया। विशेषतः महिलाओं के सत्र में बहुतायत से महिलाएँ उपस्थित थी।
इन दोनों दिन पाखंडवाद, अंधविश्वास और बहुजन वाद पर विचार विमर्श हुआ। वास्तविक जीवन जीने के लिए उपस्थितों को प्रशिक्षित किया गया।
इस कार्यक्रम में बामसेफ जिलाध्यक्ष माननीय सौखीलाल पनिका बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मूल निवासी विनोद, बामसेफ जिला मीडिया प्रभारी अनुपम नापित, बामसेफ तहसील इकाई मझौली के महासचिव माननीय धर्मपाल पनिका जी, महिला बिग्स के प्रशिक्षक माननीय शकुंतला मूलनिवासी , सुगनबती पनिका, सोनू नापित, प्रेमा पनिका देवकली यादव, रामकली पनिका, चौबी बाई पनिका, प्रीति पनिका, साक्षी पनिका, आदि 50 की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






