किसानों और केन्द्र सरकार के बीच कृषि क़ानूनों पर बातचीत शुरू

मोदी सरकार के विवादित कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ देश के तमाम किसान राजधानी दिल्ली का घेराव कर के बैठे है।क़रीब 32 संघटनाओं के प्रतिनिधि मंडल की सरकार से बातचीत चल रही है। जिसके बाद हल निकलने की सम्भावना जताई जा रही है।

पिछले छह दिनों से किसान विवादित कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे है। किसानों के तेज होते आंदोलन से सरकार दबाव में आ गयी है। जिसके बाद मंगलवार को सुबह १० बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने बैठक की।

किसानों की बातचीत से माना जा रहा है की समस्या का हल निकल सकता है। सरकार को झुकाने में देश के तमाम किसान सफल हो सकते है क्या? यह देखना बाक़ी है।

बता दे कि तीन विवादित कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज उनके आंदोलन का छठा दिन है। लेकिन अभी तक किसानों की समस्या का कोई हल नहीं निकला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here