- भूख रोग है और भोजन इस रोग का ईलाज है।
- भोजन औषधि है (MEAL IS THE MEDICINE ), इसे मात्रानुसार , आवश्यकतानुसार और खाद्य-अखाद्य का विचार कर के ही ग्रहण करें।
- कभी उपवास न करें। सिर्फ सिर्फ मात्रा और नियमित रूप से समय पर सन्तुलित आहार लें।
- कड़ी भूख लगने पर ही भोजन करें। स्वाद के लिए नहीं, स्वास्थ्य के लिए भोजन करें।
- भोजन वही ग्रहण करें जो मानव शरीर की संरचनानुसार और शरीरोपयोगी हो।
- भोजन के तुरंत बाद कड़ी मिहनत न करें। थोड़ी देर जमीन या चेयर पर बैठें। इस समय कोई अखबार पढ़ें, या अपनों के साथ प्रत्यक्ष अथवा फ़ोन चर्चा करें।
- भोजन के तुरंत बाद नहीं सोएं या लेटें।
- भोजन वही ग्रहण करें जो सम्यक आजीविका से अर्जित हो अर्थात उत्तम कमाई से प्राप्त हो। इससे नैतिक शक्ति में बृद्धि होती है तथा व्यक्ति सुख-शांती की प्राप्ति करता है तथा सदैव और सर्वत्र सम्मान पाता है।
- भोजन करना भी एक प्रकार का ध्यान (मेडिटेशन) है। भोजन के समय ध्यान भटकने से भोजन आहार नलिका में न जा कर श्वसन नलिका में जा सकता है जो सरक कर दम घुटने का कारण बनता है। अतः भोजन शांत और स्थिर मन से करें, बैठ कर करें , चबा-चबा कर करें। चलते-चलते, टीवी देखते, समाचार पत्र पढ़ते और मोबाईल पर बात करते न करें।
- भोजन करते वक्त यह ध्यान करें कि “जो भोजन मैं ग्रहण कर रहा हूँ वह शरीर को बल और ऊर्जा प्रदान करने वाला है, जीवंत रखने वाला है; जिससे मैं शरीर को अपनी भलाई के अलावें इसे लोकहित में लगाऊंगा।
===
भवतु सब्ब मंगलम! सबका मंगल हो!!
===
डॉ . विजय कुमार त्रिशरण
Home लेख







