16 और 17 अप्रैल 2023 को महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में यह महत्वपूर्ण साहित्य सम्मेलन होने जा रहा हैं। इसमें भारत मूलनिवासी जनजातियों की विभिन्न बोली-भाषा को प्रतिनिधित्व करनेवाले रचनाकार, साहित्यकार, कार्यकर्ता वाचक शामिल होने वाले हैं। दो दिन के इस सम्मेलन में कवि सम्मेलन, लेखकों के साथ बातचीत, पुस्तक प्रदर्शनी आदि सम्मिलित है। मूलनिवासी आदिवासियों के महिलाओं के अनेक मुद्दों पर यहां चर्चा व चिंतन होगा।
कवि और लेखक मू. कुसुमताई अलाम के साथ बातचीत।
Home न्यूज़






