पिछले दो साल में भारत सरकार ने डेढ़ सौ से अधिक वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों को बैन किया।

========

भारत सरकार ने मई, दो हजार इक्कीस से अब तक डेढ़ सौ से अधिक वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने जिन यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया है उनमें कुल एक करोड़ इक्कीस लाख तेईस हजार पांच सौ से अधिक (12123500) सब्सक्राइबर्स और उनमें कुल एक अरब बत्तीस करोड़ बयालीस लाख छह हजार नौ सौ चौसठ (1320426964) से अधिक
व्यूज थे।

========

इस समय सोशल मीडिया एक मात्र ऐसा जरिया बचा हुआ जिसकी मदद से हम अपनी आवाज को अपने समाज के एक बड़े हिस्से तक पहुंचा सकते हैं क्योंकि आज के दौर में राष्ट्रीय स्तर की मीडिया से लोगो का विश्वास लगभग टूट चुका हैं।

लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है की सरकार द्वारा उनकी नीतियों के खिलाफ बोलने वाले वेबसाइटों, वीडियो, चैनलों और अकाउंट्स को बैन करने की कोशिश की गई हैं।

हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने मई, दो हजार इक्कीस से अब तक डेढ़ सौ से अधिक वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया हैं। जिनमे एक करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स और कुल एक अरब से अधिक व्यूज थे।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा इन एक सौ पचास से अधिक वेबसाइटों और यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों को आईटी नियम की धारा उन्हत्तर (ए) के उल्लंघन के तहत बैन किया गया हैं।

बताते चले की इस नियम के अनुसार केंद्र को किसी भी सरकारी एजेंसी या मध्यस्थ को भारत की संप्रभुता, अखंडता, भारत की रक्षा के हित में सामग्री को ब्लॉक करने के लिए निर्देश जारी करने का अधिकार देता है, जिससे भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध या सार्वजनिक व्यवस्था या ऐसे मामलों से संबंधित किसी भी संज्ञेय अपराध को रोका जा सके।

लेकिन ऐसे कई मामलों में सरकार पर यह आरोप लगे है की सरकार ने इन नियमों का गलत इस्तेमाल किया हैं। सत्ता पर बैठी भाजपा सरकार ने उनकी नीतियों की आलोचना करने वाले अकाउंट्स, चैनल, पोस्ट, लिंक और वेबसाइटों को बैन किया है या बैन करने का अनुरोध किया हैं।

हाल ही में ट्विटर के सह संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने यह खुलासा किया की साल दो हजार इक्कीस के किसान आंदोलन को कवर करने और सरकार की आलोचना करने वाले अकाउंट्स को ब्लॉक करने के लिए भारत सरकार से कई अनुरोध मिले थे।

सरकारी आंकड़ों की ही माने तो जुलाई, दो हजार बाईस में सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा राज्यसभा में दिए आंकड़ों के मुताबिक, सरकार ने सिर्फ दो हजार इक्कीस से बाइस (2021-22) के दौरान चौरांवे यूट्यूब चैनल, उन्नीस सोशल मीडिया एकाउंट और सात सौ सैंतालीस यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर यानी यूआरएल को ब्लॉक किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here