विवादित कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह से सिंधु बॉर्डर पर संघर्ष हुआ। दोहर में स्तिथि बिगाड़ गई और पुलिस ने क़रीब 40 राउंड आंसू गैस के गोले किसानों पर बरसाए।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने बताया है कि “किसान नेताओं से बातचीत के बाद, दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में आकर प्रदर्शन करने की इजाज़त दे दी है। किसान दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर सकते हैं। हम किसानों से अपील करते हैं कि वो शांति व्यवस्था को भंग ना होने दें ताकि औरों को परेशानी ना हो।
गुरुवार को किसानों का जत्था पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हुई। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने बल प्रयोग किए। वहीं, सर्द मौसम में भी इन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए पानी की बौछार की गई। किसान नए कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और वो दिल्ली आ रहे हैं। आखिरकार किसानों के आगे पुलिस-सरकार को झुकना पड़ा है।







