मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं भारत का दौरा।

गांधीनगर | भारत के विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात तथा कोरोना से व्याप्त सुस्ती को दूर कर उनमें ऊर्जा भरने के लिए मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर उमेश चंद्र गोंड ७ अक्तूबर से भारत के विभिन्न प्रदेशों की यात्रा कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से उन्होंने इस यात्रा की सुरुआत की। इसी कड़ी में वे गुजरात में दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए थे।

गुजरात के अलग-अलग ज़िलों के कार्यकर्ताओं से वे सीधी मुलाक़ात कर रहे हैं। अहमदाबाद, गाँधीनगर, मेहसाणा के कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्थर तक संगठन का विस्तार और उसे मज़बूत करने के आवश्यक सुझाव दिए। इसी के साथ ८ अक्तूबर को मेहसाणा ज़िले के ऊंझा तहसील के कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाक़ात की। जिसमें उन्होंने संघठन के कार्य को ग्राम स्थर तक विस्तार करने का प्रोत्साहन दिया।

मूलनिवासी बहुजन समाज के अधिकारों के लिए लढते हुए, फ़रवरी २०१८ में शाहिद हुए भानु भाई के स्मारक पर कार्यकर्ताओं के साथ जा कर माननीय गोंड जी ने आदरांजलि अर्पित की। इस भेंट सत्र के दौरान अब उनका अगला पड़ाव महाराष्ट्र के नागपुर में जाने का है।

इस दो दिवसीय बैठक में मू. मनु भाई चौहान (सीईसी, सदस्य मूलनिवासी संघ), मू. कल्पेश भाई चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष मूलनिवासी संघ, गुजरात, मू. अशोक मकवाना, मू. मंजुर भाई, मू. रजनीकांत, मू. मेहुल कुमार, मू. चिराग, मू. पूनम भाई मकवाना, मू. सुनील मूलनिवासी ( सीईसी, सदस्य बामसेफ ) ,मू. ए के दिवाकर सीनियर बामसेफ प्रचारक एवम् निवृत्त जनरल मैनेजर ( ओएनजीसी),मू. किशोर वाघेला ( कोषाध्यक्ष बामसेफ ,गुजरात राज्य ),मू. नारायण भाई वाघेला ( महासचिव, बामसेफ , गुजरात राज्य ) ,मू. हितेश वाघेला (सदस्य, मू. संघ गुजरात राज्य) एवम् मू. जयेश मकवाना ( सह संपादक , मूलनिवासी आंदोलन )आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here