हमारा राजनैतिक आंदोलन इसलिए सफल नहीं हो रहा है क्योंकि हमारी गैरराजनैतिक अर्थात सामाजिक जडें मजबूत नहीं।

Kanshi Ram in BAMCEF Convention
Kanshi Ram in BAMCEF Convention

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर पर मूलनिवासी बहुजन समाज की ओर से विनम्र आदरांजली। 

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम, यशकाई डीके खापर्डे मां दीना भाना साहब और अन्य जागरुक साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र में आरपीआई की असफलताओ का अध्ययन किया और उससे –

1-पहली बात यह सीखा कि हमारा राजनैतिक आंदोलन इसलिए सफल नहीं हो रहा है क्योकि हमारी गैरराजनैतिक अर्थात सामाजिक जडें मजबूत नहीं। 

2- दूसरी बात जो उन्होंने सीखी कि एक जाति से राजनीति में सफल नहीं हुआ जा सकता इसलिए 6743 जातियों में बिखरे, ब्राह्मणवादी व्यवस्था के दुखभोगी (sufferer) और सहदुखभोगी (co-sufferer) समाज को जोड़कर वैचारिक आधार पर विशाल बहुजन समाज का निर्माण करना होगा। 

कई वर्षों तक अध्ययन के उपरान्त वे इस निष्कर्ष पर पहचे कि “राजनीति में सफलता के लिए गैर-राजनीतिक जड़ होना जरुरी है” (To get success in the field of politics there must be non-political roots )। 

मान्यवर की यह सोच बाबा साहब के ही विचारो के अनुरूप है। क्योंकि बाबा साहब ने भी अपनी प्रसिद्ध पुस्तक जाति भेद का उच्छेद (Annihilation of caste) मे कहा है कि “सामाजिक आंदोलन, राजनैतिक आंदोलन से आगे-आगे चलना चाहिए (Social reform must precede the Political reform)।” बाबा साहेब का स्पष्ट मत था कि राजनैतिक सुधार से पहले सामाजिक सुधार होना चाहिए। उन्होंने अपनी पुस्तक जाति भेद का उच्छेद में इसको पुरे विश्व के उदाहरणों से सिद्ध भी किया। बाबा साहब ने अपनी उपरोक्त पुस्तक में मार्क्स के साथ काम कर चुके फर्डीनैन्ड लासले को कोट किया, जो निम्न है। “The constitutional questions are in the first instance not questions of right but questions of might. The actual constitution of country has its existence only in the actual condition of force which exist in the country; hence political constitution have value and permanence only when they accurately express those conditions of force which exist in practice within a society” अर्थ स्पष्ट है कि समता मूलक कानून बनाने के बाद भी सामाजिक जीवन में जब तक उसके अनुकूल परिस्थियों का निर्माण नहीं होगा और समाज के अंदर से उस कानून को लागु करने की शक्ति निर्माण नहीं होगी तब तक समता मूलक समाज का लक्ष्य नहीं हासिल होगा।

Exercises to lose weight dancing at home – Fitness dance – amped af pre workout stair climbing machine exercises sunny health fitness gym

इन सब निष्कर्षो से प्रेरणा लेकर गैरराजनैतिक जड़ को मजबूत करने के लिए माँ कांशीराम, यशकाई डी के खापर्डे और माँ दीनाभाना जी ने समाज के और जागरूक साथियों के साथ मिलकर बामसेफ (BAMCEF) संगठन की स्थापना किया। 

बामसेफ के संस्थापको ने इसका ध्येय (Aim) व्यवस्था परिवर्तन रखा। व्यवस्था परिवर्तन का तात्पर्य सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के न केवल शासन व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन बल्कि सामाजिक, कल्चरल, राजनीतिक एवं आर्थिक व्यवस्था मे आमूलचूल परिवर्तन है। व्यवस्था परिवर्तन का तात्पर्य है कि ब्राह्मण-वाद/जातिवाद जो कि गैर बराबरी की भावना है, को जड़ से उखाड़ कर समतामूलक समाज (संबिधान के प्रस्तावना में दिए गए शब्द स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व, न्याय एवं मानवता पर आधारित समाज) की स्थापना करना। व्यवस्था परिवर्तन का तात्पर्य है कि जिसकी जितनी संख्या भारी – उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धान्त को कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, विश्व-विद्यालय, फिल्म, उद्योग, धर्म-संस्थान और मीडिया सहित समाज जीवन के सभी क्षेत्रो अमल मे लाना। व्यवस्था परिवर्तन का तात्पर्य है कि तथागत बुद्ध के बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय के सिद्धान्त पर अमल। व्यवस्था परिवर्तन का तात्पर्य है भारत के संबिधान को उसकी मूल भावना के साथ क्रियान्वयन। व्यवस्था परिवर्तन का तात्पर्य है बाबा साहब द्वरा निर्धारित लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति (Social Transformation & Economic Emancipation) को प्राप्त करना।

मान्यवर कांशी राम ने कहा कि “हमारा आंदोलन सेल्फ रिस्पेक्ट का आंदोलन है अतः यह सेल्फ हेल्प से ही लड़ा जायेगा क्योकि अगर हम किसी का सहारा लेते है तो हमे उसका इशारा भी मानना पड़ेगा। इस लिए हमे इस व्यवस्था से दुखभोगी अर्थात एससी/एसटी एवं सहदुखभोगी अर्थात ओबीसी एवं इनसे धर्म परिवर्तित अल्पसंख्यक समाज के लोगो को ही संगठित करना पड़ेगा”। इसलिए इन वर्गो के शिक्षित कर्मचारी, वकील, डाक्टर, इंजीनियर एव अन्य शिक्षित प्रोफ़ेसनल को संगठित करने के लिए एवं उनमे पेयबैक टु सोसाइटी (Payback to society) की भावना जागृत करने के लिए बामसेफ संगठन बनाया गया। 

मान्यवर कांशी राम ने बामसेफ के बारे मे कहा कि “बामसेफ को समाज के दिमाग (Brain) का काम करना चाहिए और समाज से गाइड होने के बजाय उन्हे समाज को गाइड करना चाहिए – BAMCEF should work as the brain of society and guide them and not to be guided by them.” ऐसा उन्होने क्यों कहा बामसेफ को समाज को गाइड करना चाहिए लेकिन समाज से गाइड नहीं होना चाहिए। क्योकि यदि आप समाज से गाइड होने लगते है तो फिर आप समाज परिवर्तन का कार्य नहीं कर सकते क्योकि समाज यथास्थिति को बना कर रखना चाहता है जबकि यदि आप को समाज परिवर्तन का कार्य करना है तो आप को समाज को परिवर्तन की दिशा मे मोड़ना होगा। अर्थात समाज मे प्रचलित गलत मूल मान्यताओ, परम्पराओ, अंधविश्वासों, मिथ्या धारणाओ को हटा कर तर्क एवं विज्ञान के आधार फुले-अंबेडकरी विचारधारा के अनुरूप सोच विकसित करनी होगी जिससे लोग स्वतः दिन प्रति दिन घटने वाली घटनाओ की व्याख्या तर्क एवं विज्ञान के आधार फुले-अंबेडकरी विचारधारा के अनुरूप कर सके। क्या यह काम एक राजनीतिक संगठन कर सकता है? यदि हमे समाज परिवर्तन करना है तो यह कार्य राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि सामाजिक संगठन कर सकता है। क्योकि राजनीतिक संगठन की अपनी मज़बूरियां है। जबकि सामाजिक संगठन की ऐसी मजबूरी नहीं है। इस लिए समाज परिवर्तन का कार्य सामाजिक संगठन ही कर सकता है। राजनीतिक संगठन समाज को गाइड करने के बजाय समाज से गाइड होते है। राजनीतिक संगठन समाज के प्रतिनिधि होते है। इस लिए जैसा समाज होगा वैसा ही उनका प्रतिनिधि होगा अर्थात जैसा समाज होगा वैसा ही राजनीतिक संगठन होगा। राजनीतिक संगठन को हमेशा चुनाव लड़ना होता है और चुनाव मे सफलता के लिए बहुमत का मत प्राप्त करना होता है। इसलिए वे समाज मे प्रचलित गलत मूल मान्यताओ, परम्पराओ, अंधविश्वासों, मिथ्या धारणाओ इत्यादि से एक सीमा से ज्यादा नहीं लड़ सकते है। यदि राजनीतिक संगठन के लोग समाज मे प्रचलित मूल मान्यताओ से एक सीमा से ज्यादा लड़ते है तो इन गलत मूल मान्यताओ मे विश्वास रखने वाले मतदाताओ के उनसे नाराज होने की संभावना होती है और इससे उनके चुनाव जीतने मे समस्या हो सकती है। यही कारण है फुले-अंबेडकर के सिधान्त पर राजनीति करने वाले दल के प्रत्याशी भी चुनाव जीतने के लिए फुले-अंबेडकर विचारधारा के विपरीत न केवल मंदिर एवं मजार पर जाते है बल्कि धार्मिक आयोजनो मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है।

इसलिए कि आज हम भले बहुसंख्यक है लेकिन हमारे विचारधारा के लोग बहुसंख्यक नहीं है। लोग भले हमारे है लेकिन उनकी विचारधारा हमारी नहीं है। यह हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस लिए हमे कोई गोली बंदूक नहीं चलानी है केवल हमारे लोगो का विचार-परिवर्तन का कार्य करना है। उनके दिमाग से ब्राह्मणवाद की विचारधारा निकालकर हमे फुले-अंबेडकरी विचारधारा डालना है और यह काम सामाजिक संगठन ही कर सकता है। राजनीतिक संगठन भी यह काम कर सकता है लेकिन फिर उसे चुनाव मे तत्काल हार- जीत की भावना से ऊपर उठ कर दीर्घकालिक लक्ष्य रखकर केवल विचारधारा के लिए कार्य करना होगा। जैसा कि मान्यवर कांशी राम साहेब का मानना था कि “एम्. एल. ए., एम्. पी. बनाना ज्यादा जरुरी नहीं है। बाबा साहेब आंबेडकर के मूवमेंट को चलाना ज्यादा जरुरी है। अगर मूवमेंट चलती रही तो एम्. एल. ए., एम्. पी. तो अपने आप पैदा होते रहेगे।“ इस लिए राजनीतिक संगठन भी अगर विचारधारा पर कार्य करे तो थोड़ा समय लगेगा लेकिन वे सफल अवस्य होंगे। लेकिन अगर राजनीतिक संगठन तात्कालिक लाभ चाहते है तो वे सामाजिक परिवर्तन का कार्य नहीं कर सकते है।

बाबा साहब डा अंबेडकर ने 1949 मे ऐसा ही विचार व्यक्त किया था। बाबा साहब मुंबई मे एक सोसल सेंटर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होने लिखित रूप से एक अपील जारी किया था और उस अपील मे उन्होने सामाजिक आंदोलन की महत्ता पर लिखा कि “People not intimately acquainted with my activities may be surprised with my present move on behalf of social movement. They have come to look upon me as a politician. As a matter of fact politics has never my obsession. It has been my on and off activity. As a student of History I have been profoundly impressed by the view that however important political forces may be in the regeneration of a community social, economic and moral forces are far more vital that political forces are only a means to the social, economic and moral regeneration of people. I have from very beginning laid greater stress on social movement than on political movement. A very large part of 25 years of my public life has been mainly devoted to the cause of social uplift of the Untouchable. I mention this only to correct the impression that I am only politician. For it is wrong impression” Ref: Page no 446 Writing and Speeches of Dr Baba Saheb B. R. Ambedkar Vol 17 part II

जो लोग मेरी गतिविधियों से भलींभाति परिचित नहीं है उनको सामाजिक आंदोलन की ओर मेरे वर्तमान कदम से आश्चर्य हो सकता है। वे मुझे एक राजनेता के रूप में पर देखतें आए हैं। जबकि सत्य यह है कि राजनीति कभी नहीं मेरा जुनून नहीं रही है। यह मेरी कभी-कभार की गतिविधि रही है। इतिहास के विद्यार्थी के रूप मे मै इस विचार से गहराई से प्रभावित रहा हूँ कि समुदाय के उत्थान में राजनीतिक शक्ति कितनी ही महत्वपूर्ण क्यो न हो पर सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नैतिक शक्तियां इससे अधिक महत्वपूर्ण हैं और ऐसा इसलिए है क्योकि राजनीतिक शक्ति लोगों की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नैतिक पुनर-उत्थान के लिए एक साधन मात्र हैं। मैंने बहुत प्रारम्भ से ही राजनीतिक आंदोलन की तुलना में सामाजिक आंदोलन को ज्यादा तरजीह दी है। मेरे सार्वजनिक जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा 25 साल, अछूतो के सामाजिक उत्थान मे समर्पित रहा है। मैं यह उल्लेख केवल लोगो की यह धारणा सही करने के लिए किया है कि मै केवल राजनीतिज्ञ हूँ। यह गलत धारणा है।“

जैसा कि उत्तर प्रदेश मे हुआ कि राजनैतिक परिवर्तन तो हो गया लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो सका क्यो?। चुनाव जीतने के लिए मूलनिवासी बहुजन समाज की पार्टियां एवं मूलनिवासी बहुजन समाज के तमाम प्रत्याशी भी मंदिरो, मजारों एवं देवालयो मे न केवल जाकर पूजन करने लगे बल्कि लक्ष्मी पुजा, गणेश पुजा इत्यादि के अवसर पर मुख्य अतिथि बनने लगे। ऐसा क्यो हुआ? क्योकि हमने राजनैतिक परिवर्तन तो किया परन्तु अपने लोगो के विचार परिवर्तन का कार्य नहीं किया। हमने लोगो मे राजनैतिक चेतना तो विकसित किया परन्तु अपने लोगो मे सामाजिक चेतना विकसित नहीं किया। इस लिए आज हम भले बहुसंख्यक है लेकिन हमारे विचारधारा के लोग बहुसंख्यक नहीं है। लोग भले हमारे है लेकिन उनकी विचारधारा हमारी नहीं है। यह हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस लिए हमे कोई गोली बंदूक नहीं चलानी है केवल हमारे लोगो का विचार परिवर्तन का कार्य करना है। उनके दिमाग से ब्राह्मण वाद की विचारधारा निकालकर हमे फुले-अंबेडकरी विचारधारा डालना है। इस विषय पर बाबा साहेब आम्बेडकर ने कहा था कि “जिस तरह व्यक्ति एक दिन मर जाता है उसी तरह विचार भी प्रचार एवं प्रसार के अभाव में मर जाता है। जिस तरह पौधे को जिन्दा रखने के लिए उसको हमेश पानी देना पड़ता है, उसी तरह विचार को अगर जिन्दा रखना है तो उसका हमेशा प्रचार एवं प्रसार करना होगा” मान्यवर कांशी राम ने कहा कि “न बिकने वाला समाज ही न बिकने वाला नेता पैदा करता है। अगर समाज बिकने वाला है, तो नेता भी बिकने वाला ही पैदा होगा” अब सवाल यह है की विचार का प्रचार एवं प्रसार कौन करेगा एवं न बिकने वाला समाज तैयार कौन करेगा? निश्चित रूप से न बिकने वाला समाज बनाना एक सामाजिक काम है। आप काम करने के लिए तैयार है तो हम आप का स्वागत करेंगे।

बामसेफ का मानना है कि विचार परिवर्तन ही व्यवस्था परिवर्तन का मूल है। विचार परिवर्तन से आचरण मे परिवर्तन होता है। आचरण मे परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन होता है। सामाजिक परिवर्तन से राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परिवर्तन होता है। राजनीतिक परिवर्तन से आर्थिक परिवर्तन होता है और उपरोक्त सारे परिवर्तनो से व्यवस्था परिवर्तन होता है। विचार में परिवर्तन हुए बिना आचरण में परिवर्तन संभव नहीं है और यदि विचार में परिवर्तन नहीं होता है तो हमारा आदमी भी यदि पोजीसन ऑफ़ पावर पर पहुचता है तो वह भी ब्राह्मणवादी एजेंडा को ही आगे बढ़ाने में लगा रहता है। अगर विचार में परिवर्तन हुए बिना किसी तरह से सत्ता परिवर्तन हो भी जाता है तब भी उस सत्ता का प्रयोग आप व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए नहीं कर पाएंगे क्योकि आप के अपने लोग आप के विचार धारा के नहीं होंगे और आप के अपने लोग ही व्यवस्था परिवर्तन का विरोध कर देंगे। इस लिए हमारे अपने समाज के लोगो में अपने महापुरुषों- तथागत बुद्ध, सम्राट अशोक, राष्ट्रपिता फुले, बाबा साहब आंबेडकर, नारायणा गुरु, संत कबीर ,संत रैदास, गुरु घासीदास, पेरियार, साहू जी महाराज॰ राम स्वरूप वर्मा, ललई सिंह यादव इत्यादि महापुरुषों की विचारधारा को स्थापित करना होगा और बामसेफ यही कार्य अपने स्थापना काल से कर रहा है और देश मे बहुत से लोगो को तैयार किया है जो आज समाज जीवन मे घटने वाली दिन-प्रतिदिन की घटनाओ की व्याख्या फुले-अंबेडकरी विचारधारा से कर रहें है इस लिए ही भारत मे कुछ परिवर्तन हुआ है। लेकिन जीतने लोगो का हमने तैयार किया उसी परिमाण मे परिवतन भी हुआ। ऐसे लोगो की संख्या अभी बहुत प्रभावशाली नहीं है इस लिए परिवर्तन भी प्रभावशाली नहीं हुआ है। अगर हम 20 % लोगो का विचार परिवर्तन मे सफल हुए तो हम व्यवस्था परिवर्तन मे कामयाब हो जाएगे। बामसेफ संगठन राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रदेश अधिवेशन, कैडर कैम्प, सेमिनार, वर्कशाप, मूलनिवासी मेला, प्रबोधन सत्र लगा कर अपने समाज के मानव संसाधन को अपने महापुरुषों की विचार धारा में प्रशिक्षित करने एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन को तैयार करने में लगा हुआ है। व्यक्ति का विचार परिवर्तन आसान नहीं अपितु यह अत्यंत कठिन कार्य है। वह भी तब और कठिन है जबकि प्रतिगामी शक्तियां इसके विरोध करने अर्थात इसको काउंटर करने में अपने भारी बित्तीय एवं मानव संसाधन लगा रही है। यशकाई डी के खापर्डे साहेब का कहना था की ऐसा मानव संसाधन तैयार करना जो की फुले-आंबेडकर की विचार धारा के अनुरूप सोच सके, अपने आप मे रिवोलुसन है। मूलनिवासी बहुजन समाज के बुद्धजीवियों से अनुरोध है कि वे संगठन के कार्यक्रम में सहभाग एवं सहयोग करे एवं महापुरुषों द्वरा तय व्यवस्था परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति का लक्ष्य प्राप्त करने तथा समतामूलक, जातिविहीन एवं संबिधान में उल्लिखित स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व, न्याय एवं मानवता पर आधारित लोकतान्त्रिक समाज के निर्माण में अपना योगदान दे। माँ कांशीराम, यशकाई डी के खापर्डे और माँ दीनाभाना जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जय भीम जय मूलनिवासी जय संविधान जय भारत
– Rama Shankar @ https://www.facebook.com/rama.shankar.7773

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here