राज्यसभा में बीजेपी बहुमत के करीब। गैर बीजेपी वोटरों के लिए चिंता का विषय

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल सकता है। जिसके बाद किसी भी बिल को राज्यसभा में पास करवाने के लिए भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल होगा। सोमवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के नतीजे घोषित हुए। इन सीटों में 9 पर भाजपा की जीत हुई है। इस निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब उच्च सदन के 245 सीटों में भाजपा के कुल 92 सांसद हो गए है।

उत्तरप्रदेश की 10 सीटों पर भाजपा ने 8 उम्मीदवार उतारे थे। जिनमे सभी प्रत्याशी चुन कर आए। बाक़ी 2 सीटों पर बसपा और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चुने गए। उत्तराखंड की एकमात्र सीट भाजपा ने जीत ली।

सरकार के पास लोकसभा में पहले से ही बहुमत है। जिसकी वजह से कोई भी विधायकी कार्य वह आसानी से पारित करवा लेती है। लेकिन रज्यसभा में उन्हें मुश्किल होती थी। हालाँकि बहुमत के लिए भाजपा को 31 सीटों की और ज़रूरत है। जो आने वाले चुनावों में भाजपा के पक्ष में जाने के संकेत है।

किसी भी मुद्दे को पारित करने के लिए राज्यसभा में 123 का संख्याबल अनिवार्य है। बीजेडी, टीआरएस और वाईएसआरसीपी चुनिंदा मुद्दों पर भाजपा को समर्थन दे देती है। जिससे सरकार को आसानी से 22 वोट मिल जाते है। अगर भाजपा अगले चुनावों में अपना संख्याबल 100 तक लाने में सक्षम रही तो भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से राज्यसभा में बहुमत पर आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here