बामसेफ उत्तर प्रदेश मध्य का तृतीय राज्य अधिवेशन दि. 11 अक्टूबर को लखनऊ के मूलनिवासी सदन, उसरी बंगला बाजार में संपन्न होने जा रहा है। इस अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथी, डी.आई.जी. एवं सामाजिक चिंतक मू. पन्नालाल इनके उद्घाटनपर भाषण से होगा।
विशिष्ठ अतिथी रूप में उत्तर प्रदेश बामसेफ के पूर्व अध्यक्ष मू. एड. भोज राज सिंह उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता मध्य उत्तर प्रदेश बामसेफ के अध्यक्ष मू. मयंक राज करेंगे। उत्तर प्रदेश के महासचिव अनुज कुमार प्रस्थावना करेंगे। मध्य उत्तर प्रदेश बामसेफ प्रवक्ता मू. विशाल सिंह संचालन करेंगे।
यह अधिवेशन 2 सत्रों का होगा। पहला सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित होगा। इस सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी कर्मचारी कल्यान के मुख्य संघटन सचिव डॉ. मुनेष कुमार करेंगे। मोइनुद्दीन चीश्ती उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॅा. मसूद आलम, विद्यांत महाविद्यालय लखनऊ के असिस्टंट प्रोफेसर नरेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश बामसेफ की जिलाध्यक्ष कविता जयंत प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। उत्तर प्रदेश प्रांतीय मीडिया सचिव मूलनिवासी संजय नायक कार्यक्रम की प्रस्तावना करेंगे। इस सत्र का संचालन उत्तर प्रदेश बामसेफ के कार्यालय सचिव मूलनिवासी शैलेंद्र मणि करेंगे।
दूसरे सत्र में पिछले 70 वषो में संविधान पर अक्षरशः और गर्मजोशी से क्रियान्वय न करने से ही कोरोना जैसे कहर से जनता को बचाने में सरकारें पूरी तरह से विफल हैं, इस विषय पर चर्चा होगी।
इस सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॅा आनंद कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में मूलनिवासी संघ के कोषाध्यक्ष एच. आर. गौतम, बनारस विश्व विद्यालय के छात्र विधी संकाय ते न्यायवर्धन सिंह, मूलनिवासी चिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललिता राजपूत, उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सीताराम सोनी, मध्य उत्तर प्रदेश बामसेफ के कोषाध्यक्ष एम. सी. जाटव वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। तथा कार्यक्रम की प्रस्तावना मध्य उत्तर प्रदेश के बामसेफ के आडिटर श्याम कुमार करेंगे।
ज्ञात हो की इस कार्यक्रम सीधा प्रसारण फेसबुक, इन्स्ट्राग्राम, ट्विटर और युट्यूब पर होने वाला है। मध्य उत्तर प्रदेश बामसेफ युनिट ने बामसेफ सदस्य और हितचिंतको को अपील की है कि अधिवेशन में तन मन धन से सहभाग लें।








