क्रिकेट ग्राउंड में घुसे प्रदर्शनकारी, रोकना पड़ा भारत ऑस्ट्रेलिया मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा पहला वनडे मैच शुक्रवार को अचानक से थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। दरसल दो प्रदर्शनकारी मैच के सातवें ओवर में ‘नो $1बिलियन अडानी लोन’ का प्लेकार्ड ले कर सिडनी ग्राउंड में घुस थे।

इन लोगों को स्टेडियम से बाहर निकालने सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। प्रदर्शन कारियों ने जो टीशर्ट पहनी थी उस पर स्टॉप अडानी, स्टॉप कोल टेक एक्शन ऐसे नारे लिखे थे।

बता दें कि पिछले दिनों SBI द्वारा अडाणी ग्रुप को ऑस्ट्रेलिया में कोल माइनिंग (कोयला खनन) के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का लोन देने की खबरें सामने आईं थीं। 17 नवंबर को मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, SBI अडाणी ग्रुप को ऑस्ट्रेलियाई कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के लिए 1 बिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 5450 करोड़ रुपए) की रकम देगा।

यह रकम अडाणी इंटरप्राइजेज की ऑस्ट्रेलियन माइनिंग कंपनी ब्रेवस माइनिंग एंड रिसोर्सेज को दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अडाणी ग्रुप के बीच लोन संबंधी बातचीत आखिरी दौर में है।

इस पर बैंक अधिकारियों की कमेटी जल्द मंजूरी दे सकती है। इससे पहले सिटी बैंक, डॉयशे बैंक, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, HSBC और बार्कलेज ने अडाणी ग्रुप को लोन देने से इनकार कर दिया था।

‘स्टॉप अडाणी’ मूवमेंट ऑस्ट्रेलिया में काफी चर्चित है। लोग अडाणी के प्रोजेक्ट को जलवायु परिवर्तन का दोषी मान रहे हैं। अडाणी ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया में करीब एक दशक बाद 2019 में 16 बिलियन डॉलर के कोल प्रोजेक्ट को हासिल किया है। इससे सालाना लगभग 6 करोड़ टन कोयले के उत्पादन का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here