========
बीते तेईस जुलाई, दो हजार तेईस को दिल्ली के बस्ती जुलाहान, सदर बाजार में बीएसफोर के तहत एक दिवसीय कैडर कैम्प आयोजित किया गया। जिसमे बामसेफ और मूलनिवासी संघ के कई पदाधिकारी समेत कई नए मूलनिवासी युवाओं ने सहभाग किया। जिन्हे मूलनिवासी विचारधारा और अपने महापुरुषों के संघर्षों से परिचित कराया गया।
==========
बामसेफ और मूलनिवासी संघ जिला इकाई, सेंट्रल दिल्ली द्वारा बीते तेईस जुलाई, दो हजार तेईस को दिल्ली के सदर बाजार स्थित जुलाहान बाजार में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया।
कैडर कैम्प का आयोजन मूलनिवासी प्रकाश डाबला जी के द्वारा किया गया। जिसमे प्रशिक्षक के रूप में बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष मू० सूरज पाल सिंह, और मूलनिवासी संघ से एडवोकेट भीम किशोर उपस्थित रहे। जिन्होंने उपस्थित साथियों को संबोधित किया।
साथ ही इस कार्यक्रम में सेंट्रल दिल्ली जिला में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कैडर कैम्प में ज्यादा तर ओबीसी (मूलनिवासी) युवाओं ने सहभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान कई युवा उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा की, हमे पहली बार पता चला है कि हमारे महापुरुषों ने हमारे लिए क्या किया है? संविधान की हमारे समाज में क्या उपयोगिता है? हम तो बेकार ही दूसरों के लिए बेगार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, हमारे महापुरुषों ने तो हमारे हक और अधिकार की लड़ाई बहुत पहले से ही लड़ी है। लेकिन मनुवादी आज भी हमें बेगार में लगाएं हुए हैं। और हमारे अज्ञानता के कारण हमे अपने ही समाज से लड़ाते है। और हम अपने ही समाज के मूलनिवासी भाईयों से विरोध जताते हैं।
उपस्थित युवाओं ने खुद कहा की, हमारा समाज अज्ञानता में है । जिसे जल्दी से जल्दी जागना होगा। और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा निष्ठा के साथ मिलकर मूलनिवासी विचारधारा को मजबूती देनी होगी।
प्रबोधकाें ने कहा की, हमारी जातिगत जनगणना के सही आंकड़े न होने का बहाना बना कर सरकारें लगातार हमारे अधिकारों से वंचित करती जा रही है। आने वाले दिनों में हम सभी की पीढ़ियां बर्बादी के कगार पर खड़ी होगी। मूलनिवासी एडवोकेट भीम किशोर जी ने कहा, हम लोगों को संविधान प्रबोधक के माध्यम से जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष मू० सूरज पाल सिंह ने कहा, अब समय आ गया है कि समस्त मूलनिवासी समाज के लोगों को एक संवैधानिक विचारधारा के तहत संविधान की जानकारी घर – घर, जन – जन तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा की, संविधान में लिखे प्रावधानों के पूर्ण रुप से लागू होने से ही मूलनिवासी समाज का हित सुरक्षित होगा।







