किसान मजदूर एकता से होगा आंदोलन सफल। : सुरेश द्रविड़

===
गांव गांव में किसानों की महापंचायत करने पर जोर।
पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों ने किसान मजदूर एकता पर दिया जोर।

नए कृषि कानूनों के साथ नए श्रम क़ानून भी गलत है।

===

किसान संगठनों द्वारा दिल्ली की बॉर्डर पर दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को अब सौ दिन हो रहे हैं। बड़े ही धीरज और दृढ निश्चय से किसान अपनी बात को रख रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार एमएसपी का क़ानून बनायें और तीन नए कृषि सम्बंधित क़ानून वापस लें।

आपको बता दें, की दिल्ली की बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है लेकिन अब किसान संगठन लोगों में जा रहे हैं। जगह जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। हजारों लाखों की संख्या में कृषि से जुड़े लोग और उनके परिवार के सदस्य इन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

आपको यह भी बता दें कि बामसेफ के सभी ऑफशूट विंग्स ने सरकार को यह निवेदन दिया है की तीन नए कृषि कानूनों से कृषि से जुड़े किसान और मजदूरों के भविष्य खतरे में है। इसलिए इन्हे रद्द करें और सरकार एमएसपी का कानून बना दें।

बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ ने इस बारे में पहल करके किसान आंदोलन के नेताओं के साथ बातचीत की। सर चौधरी छोटूराम और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों के बारे में अब खुलकर बात होने की आवश्यकता है। किसान संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सुरेश द्रविड़ इनको आमंत्रित किया गया।

3 मार्च 2021 को हिसार जिले के गांव प्याऊ माजरा में स्थानीय किसानों ने महापंचायत बुलाई। मीडिया के अनुसार वहां करीब 20 हजार लोग उपस्थित थे।

इस महापंचायत में सरदार गुरनाम सिंह चढूनी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे विशिष्ट अतिथि के तौर पर संत किसान मोर्चा के सदस्य अभिमन्यु को हार्ड तथा विकास सिंसर भी मौजूद थे। मुख्य वक्ता के तौर पर बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ ने महापंचायत को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा की किसान और मजदूर एकता से ही आंदोलन सफल होगा।

इस वक्त बड़ी गर्मजोशी से मू सुरेश द्रविड़ का स्वागत किया गया। किसानों ने उन्हें पगड़ी पहनाई और फूल मालाओं से स्वागत किया। तथा गाजे बाजे के साथ मंच पर ले जाया गया।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने की। सम्मेलन में विधायक सोमवीर सांगवान, पूर्व विधायक राम भगत, प्रोफेसर दलबीर सिंह मुख्य सलाहकार सतरोल खाप, रामपाल राठी चौबीसी महम प्रधान, सतीश पुठी भूतपूर्व चेयरमैन, सांगवान खाप प्रधान सोमबीर,रवि आजाद,अक्षित नरवाल, खेत मजदूर यूनियन से राम अवतार सुलचानी, एडवोकेट रघुवीर सिंह हिसार, वरिष्ठ नेता सुभाष जांगड़ा, मूलनिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मांडी विश्वकर्मा, नारनौंद नगर पालिका के वाईस चेयरमैन विनोद वाल्मीकि, सतीश माजरा, कृष्ण माजरा, माजरा गांव के सरपंच रामकेश, बलवान सुंडा , पूर्व पार्षद मनोज राठी आदि भी उपस्थित थे।

आपको बता दें कि हरियाणा से पिछडे वर्ग के कर्मचारी संगठन कैथल में 21 मार्च को किसान आन्दोलन का समर्थन करने हेतु संगठित होंगे। बहुजन महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि संबधित तीन कानूनों को रद्द करने की मांग के साथ मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को वापस लेने के लिए आवाज उठाया जाएगा और यूपीएससी द्वारा शुरू की गयी लेटरल एंट्री का भी विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here