उत्तर प्रदेश जौनपूर के ग्राम भुवालीकपुर में बामसेफ एवं मूलनिवासी सभ्यता संघ ने 11 अक्टूबर को कैडर कॅम्प का आयोजन किया था। इस कैडर कॅम्प के तहत बामसेफ, सभी आप सुट विंग के कार्यकर्ता एवं जमिनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
इस कॅम्प की अध्यक्षता माननीय अमरजित जी ने की। साथ ही मूलनिवासी सभ्यता संघ के जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र जी ने फुले-शाहू- अंबेडकर के विचारों पर मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का संचालन माननीय अमरजीत जी ने किया। बामसेफ के जिला महासचिव शियालाल गौतम, मा. मनोज कुमार चौधरी एवं बामसेफ के सभी आफ सुट विंग कार्यकर्ता उपस्थित थे।






