बाबा-ए-कौम अब्दुल कयूम अंसारी

1 July Birth Anniversary of Baba-E-Kaum Abdul Qaiyum Ansari

बाबा-ए-कौम स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी का जन्म 1 जुलाई 1905 डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम ज़िला शाहबाद (अब रोहतास) बिहार में हुआ था।

उनके पूर्वज उत्तर पदेश के गाजीपुर में स्थित थें। बाद में उनका परिवार बिहार के डेहरी-आन-सोन स्थलांतरित हुआ।

उनकी प्रारम्भिक तालीम सासाराम, बिहार में हुयी। उसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, कोलकाता विश्वद्यालय और अलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की।

आठ साल की उम्र में ही उर्दू, अरबी, फ़ारसी और दीनियात (धर्मशास्त्र) पर अच्छी ख़ासी दस्तरस हासिल कर ली।

अपने कुमारअवस्था से ही वे देश की आजादी के जंग में शामिल हुए थे। भारत की आजादी के लिए 16 साल की उम्र में जेल हुयी।

बाबा-ए-कौम अब्दुल कयूम अंसारी अपने राजनैतिक और समाजिक विचारों के पक्के थे। उन्होंने जिन्ना की राजनीति का घोर विरोध किया।

वह मोमिन कांफ्रेंस में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका में रहे।

बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी जनता के नेता थे। उन्होंने अपने जीवनभर पसमांदा पिछड़ों के हक़-हकूक को ही तरजीह दी।

फख्र-ए-कौम अब्दुल कयूम अंसारी ने 1938 में पटना सिटी से उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी में दरख्वास्त दी तो फॉरवर्ड मुसलमानों ने कहा कि अब तो जुलाहे भी एमएलए बनने का ख्वाब देखने लगे। इस पर अंसारी साहब दरख्वास्त फाड़ दी थी। सो अंसारी साहब ने 1946 में बिहार से अपने बूते चुनाव लड़ कर 6 सीटें जीतीं।

संविधान सभा ने स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण की प्रक्रिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की अध्यक्षता में “मौलिक अधिकार, अल्पसंख्यकों एवं जन जातीय और वर्जित क्षेत्रों सम्बन्धी परामर्श समिति” बनायीं गयी थी जिसमें एक अब्दुल कय्यूम अंसारी सदस्य थे।

स्वतंत्र भारत में संविधान के अनुसार अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग आयोग गठित हो इसके लिए उन्होंने पुरजोर समर्थन और कोशिश की।

स्वतंत्रता के बाद बिहार की प्रांतीय सरकारों में वे 1946-52, 1955-57 व 1962-67 में मंत्री रहे। वे 1970-72 में राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

वे देश की आजादी के लिए वे कांग्रेस के साथ रहें लेकिन कौम के हक़ हकूक के लिए उन्हें स्वतंत्र रूप से मसावात (समानता) की जंग लड़नी पड़ी।

वे बिहार राज्य जमायत-उल-मोमिनीन के अध्यक्ष थे।

फख्र-ए-मुल्क अब्दुल कय्यूम अंसारी साहेब एक कुशल पत्रकार, लेखक और कवि भी थे। वह पूर्ववर्ती दिनों में उर्दू साप्ताहिक “अल-इस्लाह” (सुधार) और एक उर्दू मासिक “मसावात” (समानता) के संपादक थे। अखबारों के नाम से ही मालूम हो जाता है उनके क्या विचार थे।

उनका मानना था कि पसमांदा पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मोमिन मूवमेंट के द्वारा पसमांदा पिछड़ा मुसलमानों के बीच सामाजिक-राजनीतिक-शैक्षिक जागरुकता फैलाई।

बिहार में रोहतास जिले के अमियावार गांव में 18 जनवरी 1973 को उनका इंतकाल हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here