क्‍यों मनाते हैं हूल क्रांति दिवस?

Hul Kranti Divas 30 June

मूलनिवासी गौरव गाथा
हूल क्रांति दिवस
30 जून, 1855 को झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेज शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका
बड़कागांव : 30 जून हूल दिवस को “क्रांति दिवस” रूप में मनाया जाता है।
इसे संथाल विद्रोह भी कहा जाता है।
वास्तव में यह अंग्रेजों के खिलाफ यह आजादी की पहली लड़ाई थी.
इस लड़ाई का नेतृत्व सर्वप्रथम संथाल परगना के भोगनाडीह में सिदो-कान्हू ने किया था।
अंग्रेजों और सामंतों के जुल्म, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्गों ने बिगुल फूंका। यह चिनगारी आग बनकर हजारीबाग भी पहुंची। इस आग की लपटें पूरे हजारीबाग, बड़कागांव, टंडवा , चतरा, रामगढ़, रांची तक पहुंच गयी थी।
हजारीबाग में हूल क्रांति का नेतृत्व लुबिया मांझी, बैस मांझी और अर्जुन मांझी ने किया था। गोला, चास, कुजू, बगोदर आदि इलाकों में जनता ने खुल कर साथ दिया।

क्‍यों मनाते हैं हूल दिवस?

संथाली भाषा में ‘हूल’ का अर्थ होता है ‘विद्रोह’।
30 जून, 1855 को झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका और 400 गांवों के 50,000 से अधिक लोगों ने भोगनाडीह गांव पहुंचकर जंग का एलान कर दिया।
यहां आदिवासी भाई सिदो-कान्‍हू के नेतृत्व में संथालों ने मालगुजारी नहीं देने के साथ ही “अंग्रेज हमारी माटी छोड़ों” का एलान किया। इससे घबरा कर अंग्रेज सत्ता ने विद्रोहियों का दमन प्रारंभ किया।
अंग्रेज सत्ता की ओर से आये जमींदारों और सिपाहियों को संथालों ने मौत के घाट उतार दिया। इस बीच विद्रोहियों को साधने के लिए अंग्रेजों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं।
बहराइच में चांद और भैरव को अंग्रेजों ने मौत की नींद सुला दिया। तो दूसरी तरफ सिदो और कान्हू को पकड़ कर भोगनाडीह गांव में ही पेड़ से लटका कर 26 जुलाई, 1855 को फांसी दे दी गयी।
इन्हीं शहीदों की याद में हर साल 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। इस महान क्रांति में लगभग 20,000 लोगों को मौत के घाट उतारा गया।
===
हूल क्रांति के नायक नायिकाओं को
विनम्र अभिवादन!
===

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here