विवादित कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ 5 नवंबर को अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति ने देश व्यापी रोड ब्लॉक किया। इस रोड ब्लॉक में 5 लाख से ज्यादा किसान और मज़दूरों ने देश व्यापी आंदोलन किया और जनसभाओं में भाग लिया। इस दौरान सरकार को इन सभी क़ानूनों को वापस लेने की लिए किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। देश के सभी देश के सभी राज्यों में यह धरना प्रदर्शन दिया गया।
देश के 17 राज्यों में लगभग 2500 से अधिक स्थानों पर 5 लाख से ज्यादा किसानों और मजदूरों में भाग लिया। साथ ही कई महिलाओं ने भी भाग लिया। इस सड़क जाम ने सरकार को चेता दिया की अब सरकार किसानों पर अपनी मर्ज़ी नही थोप सकती।
किसान विरोधी तीन क़ानूनों ओर बिजली बिल 2020 के ख़िलाफ़ किसान पहले से ही विरोध कर रहे थे। लेकिन संसद के मानसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार ने इसे पारित कर क़ानून में बदल दिया।








