मूलनिवासी विद्यार्थी संघ (M.V.S.) का एक दिवसीय राज्य स्तरीय ‘मूलनिवासी विद्यार्थी संसद’ का आयोजन 19 अक्टूबर 2021 को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शम्भूनाथ शुक्ल सभागार में संपन्न हुआ।
इस संसद को तीन सत्रों में संचालित किया गया: उदघाटन सत्र का उदघाटन विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. दिनेश कुशवाह ने किया। इसके मुख्यअतिथि डॉ. उमेश पटेल, केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य मूलनिवासी सभ्यता संघ, विशिष्ट अतिथि मा. बुद्धसैन, APS विश्वविद्यालय और अध्यक्षता इंजी. ललित कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने की। कार्यक्रम का संचालन MVS के राज्य महासचिव मा. रजनीश प्रजापति और संसद के उद्घाटन सत्र में प्रस्तावना MVS के राज्य अध्यक्ष मा. किशनलाल झारिया ने की।
दूसरा सत्र “प्रतिनिधि सत्र” जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लिया। इस सत्र की मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सुधा सोनी, रीवा विश्वविद्यालय, बामसेफ राज्य इकाई सदस्य मा. एस के सोनी निर्णायक मंडल के तौर पर मौजुद रहे तथा अध्यक्षता MVS के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. ललित कुमार के द्वारा की गई। इस सत्र की प्रस्तावना MVS कार्यकर्ता मा. आशांजलि अन्ना ने की। इस सत्र में विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने मूलनिवासी विद्यार्थी, समस्या और समाधान पर अपने विचार रखे।
तीसरे सत्र सम्मान व समापन सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये विद्यार्थी सांसदों को सम्मानित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता MVS के राज्य अध्यक्ष मा. किशन लाल झारिया ने की तथा मुख्य मार्गदर्शन मा. आर एस वर्मा एडवोकेट, बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष भरत गोयल ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य सम्मानित लोगों के द्वारा प्रतिभागी सांसदों को सम्मान पत्र देकर बेस्ट स्टूडेंट पार्लियामेंट्रीयन अवार्ड से सम्मानित किया। विद्यार्थी संसद के सफल आयोजन में सहयोगियों का आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष मा. रवि बंसल ने किया। इसी के साथ भारी संख्या में कार्यक्रम क्रान्तिकारी सफ़लता के साथ आयोजित हुआ।
Home न्यूज़








