गुजरात के कांडला बंदरगाह से 1439 करोड़ रुपयों की हेरोइन जब्त की गई है। हाल ही में गुजरात एटीएस और राजस्व खुफिया निदेशालय के संयुक्त कारवाई के दौरान यह मादक पदार्थ जब्त किए गए।
बताया जाता है की इरान के बंदरगाह से यह खेप गुजरात के कांडला बंदरगाह पहुंची थी। 17 कंटेनरों में 10318 बैग थे बताया गया था की इनमे जिप्सम पाउडर है। इनमें से हेरोइन को बरामद किया गया। इसके आयातक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। आयातक ने ने अपना पता उत्तराखंड का लिखा था। जहां पर वह मौजूद नहीं मिला।
एक अधिकारी द्वारा मीडिया को बताए अनुसार सितंबर और अक्टूबर 2021 के बीच ईरान से आये 17 कंटेनरों में से एक में हेरोइन की यह खेप रखी थी। उत्तराखंड की एक कंपनी ने कांडला बंदरगाह पर इसका आयात किया था।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष सितंबर माह में गुजरात के मुन्दरा बंदरगाह पर दो कंटेनरों से 21000 करोड़ रुपयों के मूल्य की 2988 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।








