मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया पंजाब राज्य का दौरा।
जिला तहसील स्तर की कार्यकारिणियों का गठन किया।
देश की समस्याओं को लेकर दुष्यंत पाटील ने साधा सरकार पर निशाना।
बीते दिनों मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलनिवासी डी० एस० पाटील ने अपना पंजाब दौरा सफलतापूर्वक संपन्न किया। लगभग तेईस दिन तक चले इस दौरे में उन्होंने पंजाब के कई जिलों के गांवों में लोगों से संपर्क किया। इस बीच उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर लोगो से बातचीत की।
अगर बिखरे हुए समाज को इकठ्ठा करना हैं तो अपने समाज मे जाकर लोगो से मिलना, उनके समस्याओं का पता लगाना और उनके समस्याओं का समाधान देना जरूरी हैं और मूलनिवासी संघ के पदाधिकारी इस बात को बिल्कुल अच्छी तरह जानते हैं। तभी तो इसके पदाधिकारी देश भर के अलग अलग राज्यो का दौरा करते रहते हैं और लोगो से संपर्क बनाकर रखते है।
इसी क्रम में बीते दिनों मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मू० डी० एस० पाटील का पंजाब दौरा दिनांक 29 जुलाई से 20 अगस्त तक लगभग 23 दिन तक चला। इस दौरे में उन्होंने पंजाब के कई जिलों जैसे नत्थेवाल, समराई, बाबा बकाला, बाजेजख, नारायणीपूर, शहदोवाल कला, तेहंग, पोवारी, फिलौर, दुलेता, फगवाडा, पुआरी, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट आदी जगहों का दौरा किया।
इस दौरे में उन्होंने समाज के पढ़े-लिखे युवा, किसान, मजदूर, महिलाओं, तथा विद्यार्थियों से संपर्क किया। उन्होंने शहरों से लेकर गांवों तक का दौरा किया। इस बीच उन्होंने कुछ जगहों पर जिला कार्यकारिणी से लेकर गांव कार्यकारिणी की भी स्थापना किया। मू० पाटील ने बीएस-फोर महा जनजागरण अभियान, मूलनिवासी आंदोलन के सामने की चुनौतियाँ, संगठन विस्तार तथा विकास को लेकर बात की।
इस दौरान केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा नियोजित 31 जुलाई को पंजाब राज्य का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भी उन्होंने मार्गदर्शन किया।
मू. पाटील ने एक सभा को को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि , “अगर सरकार निजिकरण, महंगाई और उत्पिडन की घटनाओं पर अंकूश नहीं लगा पाई तो जनता उन्हें सबक सिखाकर रहेगी।” जालौर, भटिंडा, जयपुर, उत्तर प्रदेश की घटनाओं पर आक्रोश प्रकट करते हुए उन्होने जनता से मूलनिवासी पहचान के साथ लामबंद होने तथा कड़ाई से जातिवादीयों का मुकाबला करने की अपील की।
इस दौरे को सफल बनाने के लिए मू० कुलविंदर जी (सीईसी सदस्य मूलनिवासी संघ), मू० नितिन कुमार (प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ), मू० सुखदेव गुलाबगढ़ (प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी संघ), मू० जॉन भाई (प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ), मू० गगन जी (प्रदेश कोषाध्यक्ष मूलनिवासी संघ), मू० दिपक जी(प्रदेश महासचिव बामसेफ), एंव बामसेफ प्रदेश कमेटी के सदस्य, मू० अंकुश गिल, मू० पवन जी, मूलनिवासी संघ से मू० गुरप्रीत, मू० बिल्ला, मू० शिवराज, मू० जसवंत राय आदी ने सहयोग किया।
उन्होंने इस दौरे में मूलनिवासी संघ के विस्तार के साथ- साथ बामसेफ के राज्य अधिवेशन की सफलता पर भी लोगों से विशेष बात चित की। मू० डी०एस० पाटील ने जम्मू और कश्मीर राज्य को भेंट देकर सांबा जिले में आंदोलन का बीज बोने के लिए एक सफलतापूर्वक बैठक भी की।







