राष्ट्र, प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर के हजारों पदाधिकारी रहे उपस्थित।
अधिवेशनों में देश के गंभीर समस्याओं पर हुई चर्चा।
दिनांक तेरह एवं चौदह अगस्त को देश के कई राज्यों में बामसेफ का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुवा। जिसमें देश के कई गंभीर समस्याओं पर विशेष चर्चा हुईं। अधिवेशनों में समाज के सैकड़ो बुद्धिजीवी एक मंच पर दिखे।
बामसेफ का देश के कई राज्यों में जैसे हरियाणा, मध्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में बामसेफ का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन संपन्न हुई । जो इस प्रकार हैं।
पांचवां मध्य उत्तर प्रदेश राज्य अधिवेशन
स्थान राम वाटिका लॉन, गोला रोड, राज पैलेस के सामने, लखीमपुर (खीरी), उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश (मध्य) का पांचवां राज्य अधिवेशन सफलतापूर्वक समपन्न किया गया। जिसमें
उद्घाटन सत्र का संचालन मूलनिवासी श्याम रतन जी ( प्रदेश महासचिव मध्य उत्तर प्रदेश बामसेफ) ने किया ।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. मू. रामऔतार विश्वकर्मा से.नि. (केएन ग्रोवर नेहरू पीजी कालेज, गोला गोकर्णनाथ, खीरी) और विशेष अतिथि के रूप में मू. मुजम्मिल फ़िदा (राष्ट्रीय शायर व पत्रकार कारवां उर्दू मासिक एवं फैजाबाद उपस्थित रहे । उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलनिवासी रमाशंकर जी ने किया।
सत्ताईसवां हरियाणा राज्य अधिवेशन
स्थान भोजपुरी – अवधी समाज धर्मशाला, नजदीक डबुआ सब्जी मण्डी, लैजर वैली पार्क के सामने, फरीदाबाद, हरियाणा में हरियाणा बामसेफ राज्य का स्ताइसवां राज्य अधिवेशन सम्पन्न किया गया। जिसमे उद्घाटन सत्र का संचालन हरियाणा बामसेफ के प्रदेश महासचिव मूलनिवासी कर्मवीर सिंह जी ने किया। वही मुख्य अतिथि के रूप में मू. दिलबाग मेहरा (रिटायर्ड इंडियन फोरेन सर्विस ) एवं मूलनिवासी. डॉ. डी. मालेकर (प्रिंसिपल साईंटिस्ट एन० डी० आर० आई० करनाल, हरियाणा) विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र की प्रस्तावना मूलनिवासी.एस.पी. किलसन (प्रदेश अध्यक्ष, बामसेफ, हरियाणा) जी ने किया।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव मूलनिवासी संजय इंगोले सर ने किया।
पांचवां पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य अधिवेशन
स्थान विजयगढ़ पैलेस मैरिज लॉन राबर्ट संगज सोनभद्र नगर पालिका प्रेक्षागृह के पास उत्तर प्रदेश में पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य का पांचवां राज्य अधिवेशन सम्पन्न किया गया। जिसमें उद्घाटन सत्र का संचालन मूलनिवासी शेषनाथ रविदास ( प्रदेश महासचिव बामसेफ पूर्वी उत्तर प्रदेश) और प्रस्तावना मूलनिवासी सुधीर कुमार (प्रदेश संगठन सचिव, बामसेफ पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने किया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में मूलनिवासी. डॉ .एन.सी प्रजापति (असी० प्रोफेसर बडहन डिग्री कॉलेज मध्य प्रदेश) और विशेष अतिथि मूलनिवासी डॉ राजीव कुमार( वरिष्ठ कार्यकर्ता बामसेफ बिहार) उपस्थित रहे । उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी डॉ० उमेश चंद्र गोंड (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बामसेफ) ने किया।
चौबीसवाँ दिल्ली राज्य अधिवेशन
स्थान वाल्मिकी मंदिर मेट्रो स्टेशन विनोबा पुरी दिल्ली क्षरिंगरोग लाजपत नगर बस स्टैंड के पास दिल्ली बामसेफ राज्य का चौबीसवाँ राज्य अधिवेशन सम्फलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। जिसमे उद्घाटन सत्र का संचालन मूलनिवासी मू. हरीश कुमार (प्रदेश महासचिव, दिल्ली, बामसेफ) ने किया और प्रस्तावना मू. सूरजपाल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली, बामसेफ) ने किया। दिल्ली बामसेफ राज्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मू. जुगलाल (निदेशक केंद्रीय सचिवालय सेवा भारत सरकार एवं सीईसी सदस्य, मककम) और मू. चेतन प्रकाश जेटी. जीएम० एनएचएसआरसी) विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । वहीं उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मूलनिवासी प्रेमपाल गौतम सर ने किया।
इस सभी राज्यों में बामसेफ के दो दिवसीय राज्य अधिवेशन में निम्नलिखित विषय पर चर्चा हुई।
जैसे पहले प्रबोधन सत्र में
“निजीकरण और आउटसोर्सिंग के दुष्प्रभाव से निपटने की जवाबी रणनीति एक राष्ट्रव्यापी मंथन”
प्रतिनिधि सत्र भाग एक समूह चर्चा में “बीएस-फ़ॉर अभियान संविधानवाद के व्यावहारिक पहलू का क्रियान्वयन”
दूसरे प्रबोधन सत्र में का विषय रहा “जाति आधारित जनगणना में जन-भावना का दमन जन विद्रोह के लिए आमंत्रण”
प्रतिनिधि सत्र भाग दो में प्रतिनिधियों द्वारा चर्चाओं का सारा प्रस्तुतीकरण “बीएस फ़ॉर अभियान संविधानवाद के व्यावहारिक पहलू का क्रियान्वयन” पर किया गया।
तीसरे प्रबोधन सत्र का विषय “धर्मनिर्दिष्ट राज्य का आग्रह – एक राष्ट्रघाती कदम।” रहा। दो दिवसीय राज्य अधिवेशन में बामसेफ की राज्य कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी व हजारों कैडर उपस्थित रहे।









