भारत की सभी समस्याओं की जड़ आर्य ब्राह्मणी संस्कृति है। “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” का स्लोगन आर्य ब्राह्मणी संस्कृति का हिस्सा है। जब इसका उल्टा अर्थ लगाएंगे तभी सही तस्वीर सामने परिलक्षित होगी। भाजपा के शासन में महिलाओं के ऊपर बढ़ता उत्पीड़न चिंतन का विषय है। क्योंकि 2014 में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा की थी कि वह 25 साल के अंदर भारत का प्राचीन गौरव वापस लाएंगे। भारत का वह प्राचीन गौरव आर्य सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होगा। आर्य संस्कृति में तांत्रिक ग्रंथों का अपना अलग ही महत्व है। ये तांत्रिक ग्रंथ वेदांत के कर्मकांड के अंतर्गत आते हैं। तांत्रिक ग्रंथ बेटी की आबरू लूटने के लिए प्रेरित करते हैं फिर भारत की बेटियों की अस्मत कैसे सुरक्षित रह सकती है? सत्यार्थ प्रकाश में तांत्रिक ग्रंथों के कुछ संदर्भ विद्यमान है। महानिर्वाण तंत्र के अनुसार- मात्रृ योनि क्षिपेत लिंगम। भग्निया स्तन मर्दनम। गुरुर्र मूर्धन्या पदं दत्वा पुनर्जन्म न विद्यते। अर्थ- मां के साथ यौन संबंध स्थापित करो।बहन के यौवन को मसलों। ऐसा करने से मूर्धन्य गुरु पद की प्राप्ति होती है और पुनर्जन्म नहीं होता।
काली तंत्र में वेद शास्त्र पुराण सभी को वेश्या तुल्य घोषित किया गया है। काली तंत्र के अनुसार- मातृयोनि परित्यज्य बिहरेतु सर्वे षु यूनिषु:। वेद शास्त्र पुराणानि एषानि ग्रन्थानि गणिका इव।
अर्थ-मां के साथ यौन संबंध छोड़कर अन्य सभी के साथ यौन संबंध स्थापित करो क्योंकि वेद शास्त्र पुराण सब वेश्या तुल्य हैं। ऐसे सांस्कृतिक धर्मादेशों के होते हुए भारत की किसी बेटी की आबरू कैसे बच सकती है? आर्य ब्राह्मणी संस्कृति के संप्रभु ब्राह्मण को हर प्रकार की छूट है। उसके द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के अपराध पर कोई भी दंड का प्रावधान नहीं। क्षत्रिय को ब्राह्मणों का बरदहस्त प्राप्त है। इसलिए क्षत्रियों को ब्राह्मणों से कमेत्तर नहीं माना जा सकता।मनुस्मृति अध्याय 8 श्लोक नंबर 380 के अनुसार,” यदि ब्राह्मण बहुत पापों का अपराधी हो तो भी उसका वध न करें उसे शारीरिक दंड भी न दे बल्कि उसे अपने राज्य से निकाल दें”देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया कांड हुआ जिस पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। कुछ दरिंदों द्वारा निर्भया के साथ बलात्कार ही नहीं बल्कि ऐसी घिनौनी हरकत की गई कि वह चल बसी। इस पर भला किसको दुख नहीं होगा। उस समय प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह थे। उन्हें भाजपा की महिला नेत्री स्मृति ईरानी ने चूड़ियां तक भेजा किंतु उन्नाव उत्तर प्रदेश की एक बढ़ई जाति की युवती जिसका संबंध पिछड़ी जाति से था। पांच ब्राह्मणों ने उसके साथ बलात्कार किया तथा न्याय के लिए कोर्ट जाते समय उस युवती को पकड़कर उन्होंने पुन: बलात्कार कर उसे जिंदा जला दिया किंतु इस घटना पर स्मृति ईरानी की जबान पर जैसे लकवा मार गया,एक शब्द भी नहीं बोली जबकि उन्हीं की पार्टी के शासन में ऐसी घटना घटी।उन अपराधियों को उसी प्रकार का दंड नहीं दिया गया जिस प्रकार कि निर्भया कांड के दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया। क्योंकि निर्भया ब्राह्मण जाति से संबंध रखती थी। आखिर ऐसा दोहरा मापदंड क्यों? उन्नाव की ही दूसरी घटना एक अछूत नाबालिक बेटी के साथ कुलदीप सेंगर ने मात्र बलात्कार ही नहीं किया बल्कि उस लड़की के संबंधियों को ट्रक से कुचलकर मरवा डाला। उस लड़की के पिता को तो उत्तर प्रदेश की पुलिस ने पीट-पीटकर थाने में ही मार डाला। यहां पर भी उत्तर प्रदेश सरकार और न्यायपालिका की भूमिका भेदभाव पूर्ण रही। उत्तर प्रदेश के हाथरस की तीसरी बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ उसके गांव के ठाकुरों ने बलात्कार कर उसे मार डाला और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मनीषा के शव को उसके परिजनों को न देकर सबूत मिटाने के लिए जला दिया। यहां पर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने दरिंदों का साथ दिया। झारखंड राज्य के दुमका की अंकिता सिंह के साथ घटी घटना शास्त्रों के प्रतिकूल थी जैसा कि मनुस्मृति अध्याय 8 श्लोक नंबर 365 के अनुसार, “अपनी जाति से उच्च जाति की इच्छा करने वाली कन्या थोड़ा भी दण्ड नहीं पा सकती किन्तु अपनी जाति से नीच जाति की इच्छा करने वाली कन्या को घर में बांधकर रखना चाहिए”। धर्म शास्त्रों में मुस्लिम को मलेच्छ घोषित किया गया है। झारखंड राज्य के दुमका जिले की अंकिता सिंह जो ठाकुर जाति से संबंध रखती थी उसका शाहरुख नाम के मुस्लिम लड़के से प्रेम हो गया। बहुत मना करने के बाद भी जब अंकिता सिंह नहीं मानी तो उसके परिवार जनों ने क्षत्रित्व के दम्भ में उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर मार डाला जिस पर सांप्रदायिक रंग चढ़ाने के लिए भाजपा के तीन नेता दुमका पहुंचे किंतु उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। वे वहां सांप्रदायिक दंगे नहीं करा सकें क्योंकि वहां की जनता समझदार थी।अगस्त और सितंबर 2022 में उत्तराखंड में तीन हृदय विदारक घटनाएं घटी। देहरादून के हर्रा वाला में राकेश अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जहां ठाकुर जाति की संख्या अधिक थी। ठाकुरों को इस बात से ऐतराज था कि राकेश डोम जाति से अछूत है, उसे यहां रहने से उनका मंदिर अपवित्र होगा। उसे कहीं और जाकर बसना चाहिए। इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ। फिर ठाकुरों ने दिसंबर 2021 में उसके घर पर हमला बोल दिया। परिवार जनों को बुरी तरह से घायल किया। राकेश की बेटी मनाली को इतनी गहरी चोट आई कि वह कई महीनों से चारपाई नहीं छोड़ सकी, उसका इलाज चलता रहा किंतु माह सितंबर में वह चल बसी। जिस पर कोई जनसैलाब नहीं उमड़ा और मीडिया ने भी अपनी कोई भूमिका नहीं निभाई, क्योंकि उत्पीड़ित व्यक्ति सवर्ण नहीं बल्कि अछूत था। केवल सोशल मीडिया ने उनका साथ दिया। उत्पीड़ित परिवार न्याय की गुहार करता रहा किन्तु कोई सुनने वाला नहीं। दूसरी घटना कुमाऊं मंडल के पनवादेवखन में जगदीश नाम के युवक के साथ घटी जिसने ठाकुर जोधा सिंह की बेटी गीता सिंह से प्रणय संबंध बनाकर मंदिर में विवाह कर लिया था। 1 सितंबर 2022 को जोधा सिंह और उसके बेटे ने जगदीश को अपनी गाड़ी पर बैठा कर ले गए और उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना पर भी कोई जनसैलाब नहीं उमड़ा क्योंकि जगदीश भी एक अछूत जाति से संबंध रखता था और आर्य संस्कृति के अनुसार उसने धर्म विरुद्ध कार्य किया था। तीसरी घटना ऋषिकेश के यमकेश्वर के मन्तरा रिसोर्ट में घटी जहां अंकिता भंडारी नाम की युवती जो ठाकुर जाति से संबंध रखती थी उस रिसोर्ट में काम करती थी जो रिसोर्ट विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्य चला रहा था जिसका संबंध पिछड़े वर्ग के कुम्हार जाति से था जो भाजपा की कृपा से अकूत धन संपत्ति का मालिक हो गया था जिन्हें धर्म शास्त्रों में अधम, नीच और जंगली कहा गया है। रामचरितमानस के उत्तरकांड में लिखा है, “जे वर्णाधम तेलि कुम्हारा स्वपच किरात कोल कलवारा”अर्थ-वर्णों में सबसे नीच तेली, कुम्हार, कोल, कलवार, भंगी और किरात हैं। अंकिता भंडारी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद रोजगार की तलाश में मन्तरा रिसोर्ट पर पहुंची जहां उसे काम तो मिल गया किंतु पैसे की हवस ने रिसोर्ट के मालिक को जिस्मफरोशी का धंधा उसे करने के लिए प्रेरित किया, जिस धंधे से रिसोर्ट मालिक को अच्छी आय होने वाली थी। किंतु उस बेटी ने अपनी आबरू की कीमत पर समझौता करने से सीधे मना कर दिया और रिसोर्ट छोड़ने का फैसला भी कर लिया। रिसोर्ट का मालिक पुलकित आर्य बहला फुसलाकर उसे मनाने के लिहाज से अपने दो साथियों के साथ चिल्ला पावर हाउस की तरफ ले गया जहां उन्होंने अंकिता को चिल्ला बैराज पर नहर में धक्का दे दिया। फलत: उसकी जान चली गई।इस घटना के मद्देनजर जनसैलाब उमड़ पड़ा और दरिंदों को फांसी देने की गुहार लगाई गई। मीडिया का जमावड़ा लगातार कई दिनों तक घटनास्थल पर बना रहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने पार्टी के कार्यकर्ता को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तर्ज पर उसके रिसोर्ट को ही बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया मात्र इसलिए कि मुख्यमंत्री के लिए अपना और पराया कोई नहीं। जाति और पार्टी के बंधन में बंधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस बौद्धिक षडयन्त्र को उजागर करते हुए विपक्ष ने कहा कि वे दरिंदों को बचाने के लिए रिसोर्ट पर बुलडोजर चलवा कर सारे सबूत नष्ट कर दिए। आर्य पुत्रों की निगाहें कहीं और निशाने कहीं और होते हैं। आर्य पुत्रों ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में पिछड़े वर्ग के नेता कल्याण सिंह, विनय कटियार, और उमा भारती को आगे किया क्योंकि निशाने पर बाबरी मस्जिद जरूर थी किंतु निगाहें मंडल कमीशन को ध्वस्त करना था। जिन आर्यपुत्रों नेअपने सांस्कृतिक स्वार्थ में बाबरी मस्जिद विध्वंस करने में अन्य पिछड़े वर्ग के नेताओं को आगे किया, आज उन कल्याण सिंह, उमा भारती और विनय कटियार का कोई नामलेवा तक नहीं है। उत्तरी भारत में एक कहावत है आन का आटा आन का घी भोग लगावे पंडित जी। बाबरी मस्जिद विध्वंस में कल्याण सिंह, उमा भारती और विनय कटियार की अहम भूमिका रही किंतु आज उन्हें कुत्ते भी नहीं पहचानते। पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व की व्यवस्था डॉक्टर अंबेडकर ने भारतीय संविधान में की थी जिसके माध्यम से काका कालेलकर और मंडल आयोग बैठाया गया।इसलिए आर्य पुत्रों ने डॉ आंबेडकर की स्मृति दिवस 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस कर मंडल कमीशन को कमंडल के भेंट चढ़ा दिया। भारत का मूलनिवासी बहुजन समाज आर्य ब्राह्मणी झांसे का शिकार होने के कारण आर्य पुत्रों के बौद्धिक षड्यंत्र को नहीं समझ पाता। जिस तथागत बुद्ध ने देशवासियों को समता, ममता, करुणा, और मैत्री का पाठ पढ़ाया उसी तथागत बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा 11 मई 1998 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने पोखरण में दूसरा परमाणु परीक्षण कर घोषणा किया की बुद्धा स्माइल। जहां बुद्ध वहां युद्ध नहीं और जहां युद्ध वहां बुद्ध नहीं हो सकते। परमाणु परीक्षण युद्ध की विभीषिका का द्योतक है फिर बुद्ध कैसे मुस्करा सकते हैं? पेरियार रामास्वामी नायकर का जन्मदिन 17 सितंबर पड़ता है। आर्य पुत्रों ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम घोषित कर पेरियार रामास्वामी नायकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर पर्दा डालने का बौद्धिक षड्यंत्र किया। पुष्कर सिंह धामी ने उन ठाकुरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया जिन्होंने मनाली पुत्री राकेश की बेटी को मार डाला और जिन ठाकुरों ने पनवादेवखन के जगदीश की निर्मम हत्या की। मनुस्मृति अध्याय 11 श्लोक
नंबर 131 के अनुसार शूद्र की हत्या करने से उतना ही पाप लगता है जितना कौवा, मेंढक, बिल्ली और नेवला को मारने से होता है। आर्य ब्राह्मणी संस्कृति में शूद्रों अतिशुद्रों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों? भारत में लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में बुलडोजर संविधान सम्मत नहीं यह राजतांत्रिक व्यवस्था में ही संभव हो सकता है। बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के स्लोगन से सांस्कृतिक यथार्थ को समझने की जरूरत है। भारत की बेटियां खतरे में है ऐसा प्रचारित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि बेटी बचाओ अर्थात बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए घर से बाहर न जाने दो फिर बेटियां पढ़ने कैसे जाएंगी अर्थात उन्हें स्वतंत्रता प्रदान न करो उन्हें अपने घर की चहारदीवारी के अंदर रखो। इसीलिए ही जगद्गुरु शंकराचार्य ने शूद्रों और महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखने का धर्मा देश दिया।यथा-स्त्री शुद्रो विद्या नाधियताम। मनुस्मृति अध्याय 9 श्लोक नंबर 2 के अनुसार,” रात दिन स्त्री को पति के अधिकार में रहना चाहिए तथा जो स्त्री विषय की इच्छा रखती है उसको कभी स्वतंत्रता नहीं देनी चाहिए बरन वह पति ही के साथ रहे”।मनुस्मृति अध्याय 5 श्लोक नंबर 148 के अनुसार,” स्त्री बाल्यावस्था में अपने पिता के अधीन रहे, युवा अवस्था में अपने पति के अधीन रहे,पति की मृत्यु के पश्चात अपने पुत्रों के अधीन रहे वह कभी स्वतंत्र न रहे”। नारी स्वतंत्र होने पर बिगड़ जाती है इस धारणा के साथ तुलसीदास रामचरितमानस में लिखते हैं-
महा बृष्टि चलि फूटि कियारी।
जिमी स्वतंत्र होइ बिगरहि नारी।
अर्थ-जैसे स्वतन्त्र रूप से भारी वर्षा होने पर खेत की मेड़ें टूट जाती हैं ठीक उसी प्रकार नारी स्वतंत्र होने पर बिगड़ जाती है।
भारत का संविधान जहां नारी की स्वतंत्रता उसके मान सम्मान की सुरक्षा करता है वहीं आर्य ब्राह्मणी संस्कृति नारी स्वतंत्रता की विरोधी तथा उनके साथ अनाचार और दुराचार के लिए प्रेरित करती है जिसके कारण भारत में महिलाएं असुरक्षित है।इसलिए आर्य ब्राह्मण संस्कृति पर ही बुलडोजर चलना चाहिए तभी नारी सुरक्षित रह सकती है। यह तभी संभव है जब सत्ता की बागडोर भारत के मूल निवासियों के हाथ में होगी बसर्ते उनकी प्रतिबद्धता फूले अंबेडकरी विचारधारा के प्रति हो।
Home मुखपृष्ठ







