=============
तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची बेरोजगारी।
एक महीने में बढ़ी 1.75 प्रतिशत बेरोजगारी।
============
भारत में एक बार फिर बेरोजगारी दर में उछाल आया हैं। बीते एक महीने में शहरी बेरोजगारी दर 7.21 प्रतिशत से बढ़कर 8.96 फीसदी तक पहुंच गई हैं। यह बेरोज़गारी दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.55 फीसदी हैं।
===============
भारत में बेरोजगारी अनेकों महत्वपूर्ण समस्याओं में से एक हैं। लेकिन एक भी न्यूज़ चैनलो में इस विषय पर चर्चा नहीं हो रही हैं। अभी तो सभी चैनल राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान दे रही हैं।
भारत युवाओं का देश कहा जाता हैं। यहाँ की आधी से अधिक आबादी युवाओं की हैं। लेकिन इस देश मे युवाओं की हालत क्या हैं ? इससे आप सभी भली भांति वाकिफ हैं।
भारत की बेलगाम बेरोजगारी इस देश के युवाओं की बदहाली की दशा को प्रदर्शित करती हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी की तरफ से जारी ताज़े आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में देश के शहरी इलाको में बेरोज़गारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही।
आंकड़ो की माने तो भारत के शहरी क्षेत्र में बेरोज़गारी दर 8.96 प्रतिशत आंकी गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह दर 7.55 प्रतिशत रही। राज्यवार आंकड़ों को देखें तो नवंबर महीने के आंकड़ो के अनुसार सबसे अधिक बेरोजगारी हरियाणा में रही। हरियाणा में 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी रही है जो पूरे देश में सबसे अधिक है। इसके बाद राजस्थान में 24.5 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 23.9 प्रतिशत, बिहार में 17.3 प्रतिशत और त्रिपुरा में 14.5 प्रतिशत बेरोजगारी रही।
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने पहले यानी अक्टूबर में शहरी बेरोजगारी दर 7.21 प्रतिशत थी। जबकि नवंबर में यह आंकडे बढ़कर 8.96 फीसदी तक पहुंच गई।







