==============
शौचालय साफ करने से छात्र हुए डेंगू का शिकार।
रोजाना साफ करवाया जाता था शौचालय।
===========
खबर तानिलनाडू से निकल कर आई हैं । जहाँ के एक स्कूल के प्रधानाध्यापिका द्वारा बार बार मूलनिवासी छात्रों से शौचालय साफ करवाने का आरोप लगा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फरार हैं।
============
21वीं सदी में भी मनुवादियों की सोच नहीं बदली हैं। इन्हें एक तरफ गरीबी यानी आर्थिक आधार पर आरक्षण भी चाहिए और दूसरी तरफ दुसरो को छोटा और खुद को बड़ा मानने की मानसिकता से भी बाहर निकलना नहीं चाहते।
ख़बर तानिलनाडू के इरोड ज़िले के एक स्कूल से निकल कर आई हैं। छात्रों के अभिभावको ने आरोप लगाया हैं कि, प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छह अनुसूचित छात्रों को एक स्कूल का शौचालय साफ करने के लिए मजबूर किया।
ख़बर के मुताबिक बार बार शौचालय साफ करवाने के कारण छात्रों को डेंगू हो गया । जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
बच्चों की इस हालत पर अभिभावकों ने स्कूल की प्रिंसिपल पर आरोप लगया हैं। जो अभी फरार हैं। अभिभावकों ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका गीता रानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शौचालय साफ करने पर सिर्फ मूलनिवासी छात्रों को ही मजबूर किया गया । कक्षा पांच के एक छात्र की मां ने शिकायत करते हुए कहा कि, ‘हेडमिस्ट्रेस गीता रानी ने केवल अनुसूचित जाति के बच्चों को शौचालय साफ करने के लिए चुना। उन्होंने कहा, “कक्षा में 40 बच्चे पढ़ते हैं और उनमें से अधिकांश अनुसूचित जाति के बच्चे हैं। उन्होंने केवल हमारे बच्चों से ऐसा करने के लिए कहा था ।”
अभिभावकों के अनुसार ,इस घटना के बारे में तब पता चला जब उनके बेटे को हाल ही में डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया, ‘जब मैंने उससे पूछा कि डेंगू कैसे हो गया, तो मेरे बेटे ने कहा कि जब वह ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करता था और रोजाना शौचालय साफ करता था तो उसे मच्छरों ने काट लिया।’
पूछने पर बच्चों ने बताया कि वे रोजाना शौचालय साफ किया करते थे और उन्हें ऐसा करने के लिए प्रधानाध्यापिका ने कहा था।
छात्र के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन पुलिस के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापिका गीता रानी फ़रार हैं।








