मूलनिवासी जनसभा की तैयारी हेतु बांधडीह में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

===============

बीते पच्चीस फरवरी, दो हजार चौबीस को झारखंड के बोकारो में आयोजित होने वाली एक दिवसीय मूलनिवासी जनसभा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बीते अठारह फरवरी, दो हजार चौबीस दिन रविवार को एक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमे संविधान प्रबोधक मू० मनोज कुमार ने मार्गदर्शन किया।

==============

बीते अठारह फरवरी, दो हजार चौबीस दिन रविवार को बोकारो के बांधडीह (बिजुलिया) में स्थित चिटाही टांड प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

यह बैठक आगामी पच्चीस फरवरी, दो हजार चौबीस को आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय मूलनिवासी जनसभा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

इस बैठक में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कई सदस्य उपस्थित रहें। जिन्हें मार्गदर्शन करने का काम संविधान प्रबोधक सह बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव मूलनिवासी मनोज कुमार ने किया।

मूलनिवासी मनोज कुमार ने उपस्थित साथियों को बताया की कैसे प्रमंडल स्तरीय मूलनिवासी जनसभा को सफलत बनाने में हम अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने बताया की कैसे इस मूलनिवासी जनसभा से हम अपने भटके हुए मूलनिवासी बहुजन समाज को सही रास्ता दिखा सकते हैं और अपने मूलनिवासी महापुरखों के विचारों से उन्हें परिचित करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, संविधान को लागू हुए सात दशक से अधिक का समय हो गया हैं, लेकिन आज भी मूलनिवासी बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों से अंजान हैं।

उन्होंने कहा की अपने समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों से परिचित कराना समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का कर्तव्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here