===============
एक बार फिर मध्य प्रदेश का एक मामला सामने आया है। जहा दो मूलनिवासी भाईयो को बेरहमी से पीटा गया। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। जिसमे यह देखा जा सकता हैं की कैसे कुछ युवकों का एक समूह उन दो भाईयों को बेरहमी से पिट रहे हैं जो अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं।
===============
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आदिवासी युवक के पैर धोने के बाद भी प्रदेश में मूलनिवासियों के साथ हो रहे बर्बरतापूर्ण घटनाए कम नही हो रही हैं।
मालूम हो की बीते दिनों मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक मामला सामने आया था। जहा बीजेपी का कार्यकर्ता द्विज प्रवेश शुक्ला एक आदिवासी युवक पर पेसाब करते हुए नजर आया था। जिसके बाद मामले को शांत कराते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी युवक के पैर धोए थे।
लेकिन मुख्यमंत्री का यह व्यवहार भी प्रदेश में मूलनिवासी युवकों के साथ घट रही अमानवीय घटनाओं को कम नहीं कर सकी।
बीते सात जुलाई, दो हजार तेईस को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक घटना घटती हैं, जिसमें दो आदिवासी भाईयों को बेरहमी से पीटा जाता हैं। उन्हे जातिसूचक गलियां दी जाती हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की, भारी बारिश के कारण दो आदिवासी भाइयों की बाइक फिसल गई थी, जिससे पास के एक टाउनशिप के कुछ सुरक्षा गार्डों के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गार्ड रूम में ले गए जहा उनके साथ गाली-गलौज और बर्बरतापूर्वक तरीके से मारपीट की गई।
घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुई हैं। वीडियो में पीड़ित।आदिवासी लड़के अलग-अलग लोगों से गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, जो उन्हें थप्पड़ मारते हैं। उन दोनो भाईयों पर लकड़ी की रॉड से हमला किया जाता है। साथ ही उन्हें गालियां देते हुए भी सुना जा सकता है।







