===========
बीते दिनों उत्तर प्रदेश की आपातकालीन हेल्पलाइन डायल एक सौ बारह (112) की महिला कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सड़क पर उतरी, लेकिन उन्हें कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया।
==========
एक तरफ भारतीय जनता पार्टी खुद को महिला हितैसी बताती हैं, तो वही दूसरी तरफ अपनी हक की लड़ाई लड़ रही महिलाओं को विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश की आपातकालीन हेल्पलाइन ‘डायल एक सौ बारह’ की कई महिला कर्मचारी लखनऊ में बेहतर वेतन और अन्य लाभों की मांग करते हुए सड़क पर उतरी थी।
लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बवाल भड़काने और प्रदर्शन कर रास्ता बाधित करने समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को बेहतर वेतन और अन्य लाभों की मांग करते हुए लखनऊ मुख्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश की आपातकालीन हेल्पलाइन ‘डायल एक सौ बारह (112)’ की कई महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग करने पर कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों ने बताया की, हम पिछले सात सालों से एक ही वेतन पर काम कर रहे हैं। अब हमारी मांग अठारह हजार (18,000) रुपये इन-हैंड वेतन, साप्ताहिक अवकाश और महीने में दो सवेतन अवकाश की हैं।
बताते चले की डायल एक सौ बारह (112), हेल्पलाइन राज्य में किसी भी तत्काल सहायता जैसे पुलिस, एम्बुलेंस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए मदद देती है। आंकड़ों के मुताबिक, यूपी डायल एक सौ बारह में आउटसोर्स में करीब छह सौ महिलाएं काम करती हैं।
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कई महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया । लेकिन यूपी पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के खिलाफ नामजद और दो सौ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें प्रदर्शन कर मार्ग बाधित करने, आपातकालीन सेवा बाधित करने और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के साथ हुई झड़प की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ खींचतान करते दिख रहे हैं।








