दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल।

===========

डॉक्टरों ने बच्ची को बताया मृत, घरवालो को मिली जिंदा।

=========

जहाँ एक तरफ अरविंद केजरीवाल दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था की वाहवाही करते थकते नहीं। वही दूसरी ओर दिल्ली के नामी एलएनजेपी अस्पताल से एक ऐसी घटना निकल कर आई हैं जो दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं? खबर के मुताबिक जिस शिशु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर डिब्बे में परिजनों को लौटा दिया था। वे घर आने के बाद परिजनों को जिंदा मिली।

===========

जिस दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को अरविंद केजरीवाल विश्वस्तरीय बताती हैं। उसी दिल्ली के एक अस्पताल की लापरवाही ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया हैं।

ख़बर दिल्ली के उस एलएनजेपी अस्पताल की हैं। जिसे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची में रखते है। जहाँ एक जीवित बच्ची को मृत घोषित कर परिजनों को शौंप दिया जाता हैं।

बताते चले कि बीते दिनों दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में जन्म लेने वाली एक बच्ची को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, बच्ची जिंदा थी। डाक्टरों ने बच्ची को एक बड़े डिब्बे में बंद कर परिवार को दे दिया। लेकिन, परिजन जब बच्ची का शव लेकर घर पहुंचे और जब डिब्बे को खोला तो वह जिंदा थी।

बच्ची को जिंदा देख परिजनों हैरान हो गए और फिर बिना देरी किये वे बच्ची को लेकर वापिस अस्पताल पहुंचे । जहाँ पहले तो डाक्टरों ने देखने से मना कर दिया, लेकिन बाद में जब पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए इस बच्ची की जान बचाने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क साधा तो बच्ची का इलाज शुरू हुआ।

अब जरा सोचिए दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों का यह हाल हैं तो अन्य अस्पतालों का हाल क्या होगा? यह पहला मामला नहीं हैं। बल्कि सुविधाजनक इलाज के कमी के कारण हर साल देश में कई लोगो की जान जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here