अज्ञात स्त्रोतों से राष्ट्रीय दलों ने प्राप्त किये 15000 करोड़ रुपये।

=============

हाल ही में निकले एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 2004-5 से 2020-21 बीच राष्ट्रीय दलों ने 15 हजार करोड़ से भी अधिक की राशि अज्ञात स्त्रोतों से प्राप्त की हैं।

========

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के विश्लेषण के मुताबिक देश के आठ राष्ट्रीय दलों ने वित्तीय वर्ष 2004-5 औऱ 2020-21 के बीच अज्ञात स्त्रोतों से पंद्रह हजार करोड़ से भी अधिक की राशि प्राप्त की हैं।

इन आठ राष्ट्रीय दलों में भारतीय जनता पार्टी , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी , बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।

एडीआर के मुताबिक केवल वित्तीय वर्ष दो हजार बीस-इक्कीस में राष्ट्रीय दलों ने अज्ञात स्रोतों से 426.74 करोड़ रुपये की आय घोषित की है ।

वही वित्तीय वर्ष 2020-21 के बीच ही सताईस क्षेत्रीय दलों ने अज्ञात स्रोतों से लगभग 263.928 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की है। इस क्षेत्रीय दलों में आम आदमी पार्टी , असम गण परिषद, अन्नाद्रमुक, एआईएफबी, एआईएमआईएम, एआईयूडीएफ, बीजद, भाकपा , डीएमडीके, शिवसेना, एसकेएम, टीडीपी, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस आदि क्षेत्रीय दल शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय 2020-21 के दौरान केवल कांग्रेस ने अज्ञात स्त्रोतों से लगभग एक सौ नवासी करोड़ (178.782 करोड़) रुपये की आय की घोषणा की, जो अज्ञात स्रोतों से राष्ट्रीय दलों की कुल आय का लगभग बयालीस (41.89) प्रतिशत है। जबकि बीजेपी ने इस मामले में सौ करोड़ (100.502 करोड़) से अधिक की आय की घोषणा की हैं, जो अज्ञात स्रोतों से राष्ट्रीय दलों को प्राप्त कुल आय का साढ़े तेईस (23.55) प्रतिशत है।

बताते चलें कि एडीआर एक गैर सरकारी संगठन हैं। जिसकी स्थापना सन 1999 में हुई हैं। इस गैर सरकारी संगठन का उद्देश्य राजनीतिक और चुनावी वकालत के माध्यम से भारत में लोकतांत्रिक सुधार लाना हैं। एडीआर ने अपनी ये रिपोर्ट राजनीतिक दलों के आयकर रिटर्न और भारतीय निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर किए गए दान प्राप्ति के विवरणों के आधार पर विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here