देश की वर्तमान स्थिति और बीएस फोर का महत्व।

========

आज देश भर के कई जिलों में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। जबकि संविधान ने इस कार्य की जिम्मेदारी संवैधानिक संस्थाओं पर सौंपी थी। लेकिन आज बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के संगठने देश भर में बड़े पैमाने पर संविधान विचार गोष्ठी और कलस्टर अधिवेशन जैसे कार्यक्रम लगा रही हैं।

===========

जहा एक तरफ भारतीय संविधान की तारीफ करते पूरी दुनिया नहीं थकती वही दूसरी तरफ भारत के कुछ वर्ग ऐसे भी है, जो आज भी भारतीय संविधान के खिलाफ काम करते हैं और यह वही लोग है जिन्होंने समाज में खुद को दूसरों से सर्वश्रेष्ठ माना, जबकि भारत के संविधान ने सभी को एक समान अधिकार दिए।

जहा एक तरफ द्विज वर्ग के लोगो ने हजारों सालों से देश के मूलनिवासियों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से अलग थलग रखा, वही भारतीय संविधान ने देश के सभी लोगो के लिए इन क्षेत्रों के द्वार खोल दिए। जिनमे इस देश के मूलनिवासी अर्थात एससी, एसटी, ओबीसी और धर्म परिवर्तित लोग शामिल हैं।

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अपने वर्चस्व को खत्म होने के खौफ से द्विज समाज संविधान का हमेसा विरोधी बना रहा और आज भी समय समय पर ये लोग इस संविधान को बदलने की बात करते हैं जिस संविधान ने देश के अनेकों जाति, धर्म, समुदाय, भाषा और संस्कृति के लोगो को एक सूत्र में बंध कर रखा हैं।

संविधान विरोधियों ने हमेशा संविधान और उसमे दिए हक और अधिकारों से देश के मूलनिवासी बहुजन समाज को अंजान रखने की कोशिश की। जिसका परिणाम आज यह हुआ कि आज भी देश की आधी से अधिक जनता संविधान और उसमे दिए उनके मौलिक अधिकारों से भी अंजान हैं।

लेकिन आज पूरे देश भर में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, मूलनिवासी सभ्यता संघ द्वारा किया जा रहा हैं।

आज हजारों की संख्या में संविधान प्रबोधक गांव गांव, घर घर जाकर संविधान से लोगो को परिचित करा रहे हैं। उन्हें उनके हक और अधिकार बता रहे हैं और बिल्कुल ही आसान भाषा में लोगो को संविधान के नीति निर्देशक तत्वों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

आज देश भर के विभिन्न राज्यों में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं।

साथ ही बीएस फोर के तहत आयोजित संविधान विचार गोष्ठी और जिला कलस्टर अधिवेशनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगो को संविधान के प्रति जागृत किया जा रहा हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here