धन-समृद्धि के लिए दो महिलाओं की दी गयी बलि।

==================

भारत में पाखंडवाद और अन्धविशवास अपने चरम पर।

महिलाओं की बलि देकर घर मे ही दफनाया लाश।

================

ख़बर केरल के पथानामथिट्टा जिले से निकल कर आई हैं । जहाँ एक दंपति ने धन दौलत और समृद्धि के लिए दो महिलाओ की बलि चढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक एक महिला की हत्या जुन में की गई थी जबकि दूसरी महिला की हत्या सितम्बर के अंतिम में हुई हैं।

===============

इस देश में अंधविश्वास और पाखंडवाद को लोगो ने इतना बढ़ावा दिया है कि आज यही अंधविश्वास और पाखंडवाद लोगो की जान ले रही हैं। लोगो के मन में भय और डर का नशा इतनी खतरनाक हैं कि किसी की भी जान लेने से पहले सोचते ही नहीं कि आगे इसका अंजाम क्या होगा?

एक ऐसी ही खबर बीजेपी शाषित राज्य केरल से निकल कर आई हैं । जहाँ एक दंपति भगवल सिंह और लैला ने दो महिलाओं की बलि दे दी.., सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें किसी ने सलाह दिया था कि नर बलि देने से उन्हें धन-दौलत और समृद्धि की प्राप्ति होगी। और आपको ये अच्छे से पता होगा कि ऐसी फालतू और बेतुकी सलाहें कौन लोग देते हैं?

मिली ख़बर के मुताबिक राज्य के दो जिलों की पुलिस पिछले कई दिनों से दो महिलाओं पद्मम और रोसली की गुमशुदगी के मामले में जांच कर रही थीं और इसी सिलसिले में कोच्चि सिटी पुलिस ने एक दंपति भगवल सिंह और लैला के साथ शफ़ी उर्फ़ रशीद को हिरासत में लिया। जिसके बाद इन तीनों के साथ हुई पूछताछ में पुलिस को ये चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

बताते चलें कि दंपति आरोपी के अलावा तीसरा आरोपी शफी ने मामले में इनकी मदद की थी। शफ़ी इन महिलाओं को नौकरी और आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर फुसलाया करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, शफ़ी और भगवल सिंह आर्थिक तंगी से गुज़र रहे थे। भगवल सिंह को आर्थिक संकट से निपटने के लिए इंसानी बलि देने की सलाह दी गयी थी जिसे शफ़ी ने बढ़ावा दिया। इसके बाद शफ़ी कुछ पैसों के बदले में महिलाओं को लेकर आया।

इस मामले की जानकारी देते हुए कोच्चि सिटी पुलिस के पुलिस अधीक्षक सीएच नागाराजु ने कहा कि, “पद्मम की हत्या सितंबर के आख़िरी हफ़्ते में हुई थी। वहीं दूसरी महिला की हत्या जून में की गयी थी। इन तीनों लोगों ने दोनों महिलाओं की बर्बर ढंग से हत्या करके उनकी लाशों को अपने ही घर में दफ़ना दिया। पुलिस ने कहा कि, आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और हमने उनके बयानों की पुष्टि भी कर ली है।”

उन्होंने कहा कि, पुलिस घर में दफ़नाई गयी लाशों की डीएनए जांच करके पीड़ितों की पहचान की पुष्टि करेगी।

इस जानकारी को इकठ्ठा किया हैं मू० सूरज ने और वीडियो को रिकॉर्ड और एडिट किया हैं मू० रमेश ने।

जानकारी महत्वपूर्ण लगी हो तो वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करके बैल इकॉन को प्रेस करें। ताकि अगली अपडेट आप तक पहुंचे सबसे पहले। जय संविधान। जय भारत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here