सरकारी पाइपलाइन का दूषित पानी के सेवन से लोगो की हो रही हैं मौत। सैकड़ो लोग अस्पताल में भर्ती।

================

दूषित पानी के सेवन से 12 वर्षीय बच्चे की मौत।

==================

ख़बर राजस्थान से निकल कर आई हैं । जहाँ सरकारी पाइप लाइन से बहने वाले पानी को पीकर लोगो मे उल्टि-दस्त की शिकायके आने लगी । जिससे सैकड़ो लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं । इस बीच दो लोगो की मौत की ख़बर भी सामने आई हैं।

=============

ख़बर राजस्थान के करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं। जहां से पिछले तीन दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज़, करौली, जयपुर और हिंडौन के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

आरोप है कि सरकारी पाइपलाइन से आपूर्ति हुई दूषित पानी के सेवन से लोगो की हालत बिगड़ी हैं। करौली के डीएम के मुताबिक, फ़िलहाल पानी की सप्लाई रोक दी गई है और पानी के सैम्पल को जांच के लिए भेज दिया गया हैं ।

ख़बर के मुताबिक पिछले तीन से चार दिनों से लगातार राजस्थान के करौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज विभिन्न अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता ने बीते मंगलवार को बताया कि, कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ापाड़ा, कसाईबाड़ा, शाहगंज, बयानिया, डाल पोथा इलाके में दूषित पानी के सेवन से लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया हैं।

ख़बर के मुताबिक मरीज हिंडौन, करौली और जयपुर के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिनमे बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 146 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

भर्ती हुए कुल 146 मरीजों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही हैं । जिसे करौली और जयपुर रेफर किया गया हैं। जबकि 63 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक बारह साल के बच्चे समेत दो लोगो की मौत भी हो चुकी हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, शाहगंज निवासी 12 वर्षीय देवकुमार को बीती रात उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजनों ने घर पर ही उपचार किया और मंगलवार सुबह जब उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला कि इलाके में पानी की पाइपलाइन में लीकेज से संभवत: दूषित पानी के सेवन से लोग बीमार हुए हैं।

वही दूसरे मृतक की पहचान 47 वर्षीय रतन धोबी के रूप में हुई हैं। खबरों के मुताबिक मृतक को उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत ठीक होने पर परिजन उसे घर ले गए, जहां मंगलवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here