द्विज शिक्षक ने बच्चों के दिमाग मे घोला जातिवाद का ज़हर।

=============

मूलनिवासी रसोईया के हाथ से बना खाना खाने से किया इनकार।

रसोईया ने एसडीएम से की शिकायत।

==============

इस देश में जातिवाद आज भी अपने चरम सीमा पर हैं। उत्तर प्रदेश के शाहबाद क्षेत्र के परिषदीय स्कूल की मूलनिवासी रसोईया नीतू ने एसडीएम को लिखित शिकसायत देते हुए स्कूल के द्विज शिक्षक पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया हैं। नीतू का आरोप हैं कि, “स्कूल के एक सवर्ण टीचर ने बच्चों को भड़काया है कि वह उसके हाथ से बना खाना न खाएं।“

==============

शिक्षा ही वह माध्यम हैं जहाँ इंसान एक प्राणी से सामाजिक प्राणी बनता हैं। आप अपने बच्चों को शिक्षित होने के लिए स्कूल भेजते हैं। लेकिन आपके बच्चों का भविष्य क्या होगा जब स्कूल में ही घटिया मानसिकता वाले लोग शिक्षक के रूप में बैठे हो ?

ख़बर उत्तर प्रदेश के शाहबाद क्षेत्र के परिषदीय स्कूल की हैं। जहाँ बीते दिनों अनुसूचित जाति की रसोईया नीतू ने स्कूल के द्विज शिक्षकों पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए एसडीएम को लिखित शिकायत दी है।

एसडीएम को दिए गए लिखित शिकायत में रसोईया ने बताया है कि, “स्कूल के एक सवर्ण टीचर ने बच्चों को भड़काया है कि वह उसके हाथ से बना खाना न खाएं।“ जिसके बाद बच्चों ने उसके हाथ का खाना खाने से मना कर दिया।

बताते चलें कि, मामले की शिकायत करने नीतू खुद एसडीएम के पास पहुंची थी। जहाँ उसने अन्य शिक्षकों पर भी जातिवाद का आरोप लगया है। नीतू ने बताया कि स्कूल में अन्य सवर्ण शिक्षक भी हैं। जो उसके हाथ का बना खाना नहीं खाते और उनके बहकावे में आकर अब बच्चे भी खाना खाने से मना कर रहें हैं।

आरोप यह भी है कि, नीतू को स्कूल से निकालने की कार्यवाही की जा रही है। नीतू वाल्मिकी समाज से ताल्लुक रखती है और पिछले तीन साल से उसी परिषदीय स्कूल में खाना बना रही है।

इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं हैं, बल्कि बीतें दो सालों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आएं हैं जहाँ स्कूल के सवर्ण बच्चों ने मूलनिवासी कुक के हाथ से बना खाना खाने से इंकार किया है। पिछले साल दिसंबर दो हजार इक्कीस में उत्तराखण्ड के चंपावत जिले के सुखीढांग गांव के सरकारी स्कूल में द्विज बच्चों ने एक मूलनिवासी कुक के हाथ से बना खाना खाने से इंकार कर दिया था।

हालांकि नीतू की शिकायत पर एसडीएम ने जांच का आश्वासन देते हुए शिकायत को खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया है। एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि , एक प्राइमरी स्कूल से अनुसूचित जाति के रसोईया के हाथों से बने भोजन को खाने से इंकार करने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने खुद स्कूल जाकर मामले की जांच करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here