जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर सीधी मध्यप्रदेश में कार्यक्रम संपन्न

मध्यप्रदेश के जिला सीधी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीधी जिला के मझौली तहसील के ग्राम छूही स्थित पेरियार सभागृह में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मूलनिवासी संघ के सीधी यूनिट की अगुवाई में जननायक कर्पूरी ठाकुर के 97वे जन्मदिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ के राज्य अध्यक्ष मू एस के सोनी ने की। इस वक्त मुख्य अथिति के रूप में मऊगंज रीवा के पूर्व विधायक डॉ आई एम पी वर्मा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अथिति के रूप में वरिष्ठ मूलनिवासी चिंतक एस.एल प्रजापति (बाबाजी) ने अपने विचार रखें। बामसेफ के राज्य अध्यक्ष मू श्रीकुमार सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मूलनिवासी समाज में जन्म लेने वाले इस महानायक कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति को संविधान निहित भावना के साथ ही जिया। अपने राजनैतिक जीवन में किये महत्वपूर्ण कार्य के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता है। वे हमेशा पिछड़े वर्ग के हक़-अधिकार के लिए लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया।इस समारोह में बामसेफ के सीधी जिलाध्यक्ष मू सौखी लाल पनिका ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। उनके जन्मगांव पितौंझिया को कर्पूरीग्राम कहा जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। सरल और सरस हृदय के राजनेता के रूप में उनका नाम देश के राजनैतिक इतिहास के पन्नों पर दर्ज है।कार्यक्रम का संचालन बामसेफ जिला मीडिया प्रभारी अनुपम नापित ने किया। कार्यक्रम को आयोजित करने में बामसेफ के जिला संगठन सचिव राम सिंह के साथ मू मुनेश सेन, ग्रामीण अध्यक्ष सेन समाज सीधी, मू विनोद, मू शिवकुमार सेन, भोपाल, मू धर्मपाल पनिका, मू कन्हैयालाल नापित, मू अनुराग सिंह फूलचंद्र नापित, मू हीरालाल टांडिया, मू शोभनाथ सेन सरपंच अमरपाटन (सतना), मू हीरालाल मौर्या, मू उमेशकुमार सेन, संभागीय अध्यक्ष सेन समाज, मू सूरज कुमार पनिका, मू रामनरेश सिंह, अध्यक्ष मूलनिवासी संघ मझौली, मू हनुमान साहू, मू साक्षी पनिका, मू सगुनवती पनिका इन्होंने सहभाग दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित रहकर जननायक कर्पूरी ठाकुर को अभिवादन किया। —मू कनक सिंह की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here