बीएस4 राष्ट्रव्यापी महाजनजागरण अभियान के तहत भारतीय लोकतान्त्रिक गणतंत्र की 72 वीं वर्षगाठ के अवसर पर 26 जनवरी 2021 को नागपुर महाराष्ट्र में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम हुए।
मूलनिवासी संघ के नागपुर शहर यूनिट के माध्यम से अबाझरी टीला, नागपुर के समाज भवन में मूलनिवासी पाठशाला के तहत विनशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज का उद्घाटन किया गया। इस वक्त बीएस4 राष्ट्रव्यापी महाजनजागरण अभियान के अंतर्गत नागपुर शहर में हस्ताक्षर अभियान का भी आरंभ हुआ।मू रविकांत गौतमी (तंत्र अधिकारी, कृषि विभाग) इनके द्वारा मूलनिवासी पाठशाला के इंग्लिश क्लासेस का उद्घाटन हुआ। इस वक्त पीपीआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू बी डी बोरकर इन्होने प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में संविधान जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का प्रारंभ मा बी डी बोरकर जी के हस्ताक्षर से किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर किशोर घरडे इन्होने संविधान पर गीत गाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मूलनिवासी संघ नागपुर जिला यूनिट के अध्यक्ष चेतन मसूरकरने और आभार प्रदर्शन गौरव सोनुने ने किया। बामसेफ नागपुर जिला यूनिट के अध्यक्ष मू प्रो मधुकर मेश्राम इन्होने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।










जय भीम जय भारत जय मूलनिवासी