मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है! विशेषता आंदोलन में मीडिया की भूमिका अहम होती है! जन जागृति का माध्यम तथा आंदोलन के गति के लिए हमारे महामानवोने अपना मीडिया हो इसके लिए हमेशा प्रयास किया है। इसी दिशा में पहल करते हुए एमएनटी न्यूज़ नेटवर्क अब पांच विभिन्न भाषाओं में सक्रिय है। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर, समाज में जागृति लाने के लिए हम कटिबद्ध है! हर दिन हो रही चर्चा, खबरें, विशेष मुलाकात आदि कार्यक्रमों को बहुत सराहा जा रहा है।
इसी के मद्देनजर एमएनटी न्यूज नेटवर्क द्वारा हिंदी, मराठी, तेलुगु, कुमाऊंनी-गढवाली भाषाओं में प्रसारित कार्यक्रमों को अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद अबअंग्रेजी में वीकली कार्यक्रम की शुरुवात की जा चुकी है ।
दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं एवं एनआरआई से एमएनटी न्यूज नेटवर्क में अंग्रेजी में भी कार्यक्रम प्रसारित करने की मांग हो रही थी। जिसके बाद पहला कार्यक्रम रविवार दिनांक 6 जून को प्रसारित हुआ।
जिसका विषय था South Indian phule-periyar Ambedkarite movement past and present (दक्षिण भारत में फूले–पेरियार-आंबेडकर आंदोलन – कल और आज.) इसमे तेलंगाना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रोफ़ेसर मु. प्रभाजन यादव, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट मू. फ्रैंकलीन केसर थॉमस, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक केनेशनल प्रेसिडेंट मू. बीडी बोरकर और MNT न्यूज़ से तिलक कुमार ये वक्तागन प्रमुखरूप से जुड़े थे।

प्रत्येक रविवार को एमएनटी प्राइमटाइम में रात्रि 8.30 बजे एमएनटी इंग्लिश वीकली प्रोग्राम प्रसारित होगा। जिसके लिए रविवार रात्रि 8.30 बजे होने वाला परस्पेक्टिव कार्यक्रम का समय बदलकर अब रविवार सुबह 10 बजे किया गया है। एमएनटी इंग्लिश वीकली प्रोग्राम की पहल को काफी सराहा गया है। ऑनलाइन कार्यक्रमों के साथ हम बुलेटिन के माध्यम से भी सक्रिय है। आप अपने विचारों को समाज तक पहुंचा सकते हैं तो, लिखते रहिए! व्यक्त होते रहिए ! आप इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं!
अंग्रेजी कार्यक्रम को एमएनटी न्यूज नेटवर्क के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को भारी मात्रा में प्रचारित करने में कार्यकर्ता मदद कर रहे हैं। तथा निवेदन किया जा रहा कि चैनल को यूट्यूब पर सब्स्क्राइब तथा फेसबुक पर लाइक और फॉलो करें।








