“फूले-अम्बेडकरी आंदोलन की राजनीति में विद्यार्थी, युवाओं की भूमिका” विषय पर प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

उत्तराखंड : नन्हेड़ा आनंदपुर गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

फूले अम्बेडकरी विचारधारा, आंदोलन और मिशन क्या है? और पिछड़े वर्ग के लोगों खास कर युवाओं को क्यों कार्यकर्ता के रूप में काम करना चाहिए? क्यों समाज का नेतृत्व करना चाहिए? समाज की सभी समस्याओं का समाधान मजबूत संगठन के माध्यम से ही हो सकता है। इन मुद्दों को लेकर दिनांक 27 जून को उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के नन्हेड़ा आनंदपुर गांव में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आयोजन किया गया। इस वक्त मू दयाराम जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पीपीआईडी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

तीन सत्रों में चले इस शिविर में मूलनिवासी बहुजन विद्यार्थियों और युवाओं को “फूले-अम्बेडकरी आंदोलन के लिए मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और पीपीआईडी की भूमिका” इस विषय पर प्रबोधित किया गया।

प्रशिक्षण में पीपीआईडी हरिद्वार जिला प्रभारी मूलनिवासी डॉक्टर संदीप द्वारा ‘बुद्धिजीवी वर्गों के निर्माण का उद्देश्य’ इस विषय पर सम्बोधन हुआ।

फूले-अम्बेडकरी आंदोलन और मिशन में मूलनिवासी संघ का संगठनात्मक कार्य को लेकर मूलनिवासी संघ के राज्य महासचिव मूलनिवासी अनुज गौतम उपस्थित शिविरार्थी को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें मूलनिवासी बहुजनों के हक़ अधिकारों के लिए हमारे महापुरुषों के कार्य को आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा फुले-आंबेडकर विचारधारा की बुनियाद पर मानवीय एवं गौरवमयी राष्ट्र का निर्माण करना है। मूलनिवासी संघ देश में लोकतंत्र को स्थापित करें और संविधान को पूर्ण रूप से लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है।

इस वक्त इंजी ललित कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ) ने मूलनिवासी विद्यार्थी संघ की भूमिका को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि मूलनिवासी विद्यार्थी संघ का उद्देश्य भारत के विद्यार्थियों में लीडरशिप निर्माण करना और देश की बागडोर को अपने हाथ में लेकर व्यवस्था परिवर्तन करना है।

मूलनिवासी बहुजन समाज की समस्याओं के समाधन के लिए राजनितिक सत्ता आवश्यक इस विषय को लेकर पीपीआईडी के उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी दयाराम जी ने सम्बोधित किया। उन्होंने उपस्थित शिविरार्थियों को समझाया कि राजनितिक सत्ता की प्राप्ति के लिए फूले अम्बेडकरी विचारधारा के राष्ट्रीय स्तर के लोकतांत्रिक राजनैतिक संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह देश संविधान के अनुसार चलता है। संविधान को लागू करना यह हमारा राष्ट्रीय अजेंडा है। इसी के तहत पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक कार्य कर रही है।

इस शिविर को आयोजित करने में तीनों संगठनों के हरिद्वार इकाई के सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर को आयोजित करने में मू दौलत राम जी बा, मू सुधीर गौतम, मू आदेश कुमार, मू राजीव सैनी, मू सतीश यादव, मू देशराज सिंह, मू जोनी कुमार, मू अभिषेक यादव और अन्य साथियों ने सफल प्रयास किये।

(एमएनटी न्यूज़ नेटवर्क के उत्तराखंड संवाददाता राजा गौतम की रिपोर्ट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here