कनाडा के प्रधान मंत्री और भारतीय मूल के राजनैतिक नेताओं ने भारत में हो रहे किसान आंदोलन पर टिपण्णी की तो उसपर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है। भारत के प्रमुख अखबारों में यह बात सुर्खी बटोर रही है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त को कहा की किसानों के मुद्दों पर कनाडा के नेताओं की टिप्पणी हमारे आंतरिक मामलों में ‘बर्दाश्त नहीं करने लायक हस्तक्षेप’ है।
विदेश मंत्रालय द्वारा यह भी कहा गया है की अगर ऐसा ही होते रहा तो द्विपक्षीय संबंधों को ‘गंभीर रूप से हानि’ होगी।
आपको बता दें की, कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। जिनमें अधिकतर पंजाब से हैं।
गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती के मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर टिपण्णी की थी।
जस्टिन ट्रूडो ने कहा था ‘हालात बेहद चिंताजनक हैं और हम परिवार तथा दोस्तों को लेकर परेशान हैं. हमें पता है कि यह कई लोगों के लिए सच्चाई है. आपको याद दिला दूं, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा.’
(Check Time Line 21.11)
इस कार्यक्रम में कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन ने भी स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की थी। हरजीत सज्जन भारतीय मूल के हैं।कनाडा रक्षा मंत्री सज्जन ने 29 नवम्बर को अपने एक ट्वीट में अपनी भावनाएं जाहिर की थी।
हरजीत सज्जन ने अपने ट्वीट में लिखा था “भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर क्रूरता दिखाना परेशान करने वाला है। मेरे क्षेत्र के कई लोगों के परिवार वहां हैं और उन्हें अपने लोगों की चिंता है। स्वस्थ लोकतंत्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देते हैं। मैं इस मूलभूत अधिकार की रक्षा की अपील करता हूं।”

आपको बता दें दिल्ली बॉर्डर पर देश भर के किसान ३ कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर है। पंजाब और हरियाणा के किसान इसके नेतृत्व में है। आपको बता दें की भारत मूल के लाखों की संख्या में सिख और पंजाबी लोग विदेश में बसें हैं।






