डॉ. कृष्णा काम्बले नहीं रहे.

फुले-अम्बेडकरी आंदोलन के एक और सजग प्रहरी हमें छोड़ कर चले गए ! पिछले ४० दशकों से फुले-अम्बेडकरी समाज और युवाओ को मागदर्शन कर रहे डॉ. कृष्णा कांबले इनका करोना के इलाज के दौरान आज दिनांक १६ अप्रैल को निधन हो गया ! मूलनिवासी बहुजन समाज के सभी तबकों को एकत्रित कर देश की संवैधानिक मुख्य धारा में लाने का कार्य उन्होंने जीवनभर किया। देश में महात्मा फुले-शिवाजी महाराज- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती सयुंक्त तरिके से मनाने के आंदोलन के वे मुख्य प्रवर्तक थे ! अपनी पूरी आयु उन्होंने गरीब लोगो की सेवा में अर्पण कर दी थी ! नागपुर मेडिकल कॉलेज तथा हॉस्पिटल में जीवनभर कैंसर विशेषज्ञ के रूप में सभी प्रकार के रुग्णो की उन्होंने सेवा की ! वे मृदुभाषी, करुणामई स्वाभाव के कारण युवाओ के आदर्श थे ! आज उनके जाने से फुले-अम्बेडकरी आंदोलन को बेहद नुकसान हुवा है ! वे डॉ.अम्बेडकर साहित्य प्रकाशन के भी सदस्य थे और डॉ. अम्बेडकर सयुंक्त नागरी जयंती समिति के अध्यक्ष थे !
एमएनटी न्यूज़ नेटवर्क के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे ! उनके निधन पर एमएनटी न्यूज़ नेटवर्क भावपूर्ण आदरांजली अर्पित करता हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here