किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में भीड़ ने पथराव किया । इस हमले में टिकैत की कार के शीशे टूट गये है। यह हमला ततारपुर में तब हुआ जब राकेश टिकैत बानसूर में किसान सभा को संबोधित करने जा रहे थे।
इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज की गयी है। अब तक 16 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
किसान नेता राकेश टिकैत ने इस पूरे हमले के लिए भाजपा पर आरोप लगाते हुए इस हमले को सुनियोजित भी बताया है।
किसान आंदोलन के मंच से भी इस हमले की निंदा करते हुए बीजेपी को जिम्मेदार ठराया गया। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुये बानसूर की किसान सभा के मंच से किसान नेताओं ने कहा कि हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
एमएसपी के क़ानून लाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधित कानूनों को रद्द करने के लिए पिछले तीन महीनों से ज्यादा दिन हो गए हैं किसान संगठन धरना देकर बैठे है। लेकिन सरकार राजी नहीं हो रही है। इस वजह से युक्त किसान मोर्चा द्वारा राकेश टिकैत और अन्य नेता जगह जगह किसनों को जागृत करने के लिए सभाएं कर रहे हैं।







