प्रत्येक दिन यह किसी न किसी का जन्मदिन है। खुशियों की घडी होती है। या किसी न किसी के जीवन में अपने प्रियजन को याद करने का दिवस होता है, प्रेरणा लेने का दिन।
हम यह दिन कैसे मानते हैं, यह हमारे ऊपर निर्भर होता है। कोई अपने परिजनों के साथ मिलाकर मानते हैं। कोई किसी अन्य रूप में।
फूले-अम्बेडकरी आंदोलन के कार्यकर्ता हमेशा सजग रहते हैं। कार्यकर्ता हमेशा “पे बैक टू दी सोसाइटी” के तहत अपना हर दिन हर पल गुजारते हैं। उनके दिलो दिमाग में हमेशा संगठन और आंदोलन के लिए साधन-संसाधन देना और निर्माण करना महत्वपूर्ण होता है।
इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मू सुरेश द्रविड़, जो बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव है ने अपने जन्मदिवस 5 मई, पर एमएनटी न्यूज नेटवर्क को रुपये 5000 का आर्थिक सहयोग किया है।
साथ ही उन्होंने हरियाणा में किसान आंदोलन के धरना प्रदर्शन में बैठे किसानों को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले लिखित “किसान का कोड़ा” इस पुस्तक की प्रतियां भी भेंट की। हरियाणा के कैथल में चार जगह चल रहे किसान धरना कार्यक्रमों में उन्होंने यह पुस्तकें भेंट की।
उन्होंने से बात करते हुए कहा कि हम में से प्रत्येक कार्यकर्ता रोज बुद्धि, समय, पैसा, श्रम, हुनर आंदोलन कल के लिए लगाते हैं। आंदोलन में जागृति के साथ साथ संगठन को आर्थिक संसाधन की आवश्यकता है। इसीलिए इस वर्ष वे MNT News Network को अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। तथा किसान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले लिखित “किसान का कोड़ा” यह पुस्तक भेंट दे रहे हैं।
MNT News Network उनकी इस पहल को सलाम करता है।
जय भीम जय मूलनिवासी जय संविधान।





