जातिगत भेदभाव ने ली आईआईटी छात्र दर्शन की जान?

Darshan Solanki

============

आईआईटी बॉम्बे में बीटेक फस्ट ईयर का छात्र था दर्शन।

मौत के एक घण्टे पहले घर वालो से हुई थी बात।

==============

जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना लेकर अहमदाबाद का अठारह वर्षीय दर्शन सोलंकी आईआईटी-बॉम्बे में दाखिला लेता हैं। लेकिन उसे क्या पता था कि जातिगत भेदभाव उसकी मौत की वजह बन जाएगी और वो खुद अपने जीवन को खत्म कर लेगा।

============

भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवाद का कहर इस तरह हैं कि इसका शिकार मूलनिवासी बहुजन समाज के छात्र होते आये हैं। चाहे वो हैदराबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले शोधार्थी रोहित वेमुला हो या फिर मुंबई में मेडिकल की द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल तडवी।

देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में अपनी मेहनत से मूलनिवासी बहुजन समाज के छात्र पहुंच तो जाते हैं। लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर जातिवाद का सामना करना पड़ता है। एक तरफ उन्हें आधिकारिक प्रशासन और दूसरी ओर मनुवादी मानसिकता वाले शिक्षकों द्वारा हर रोज अपमान का सामना करना पड़ता है।

इस तरह के हजारों घटनाओं के उदाहरण हमारे पास हैं । जिसमे हम बहुजन समाज के होनहार छात्रों को खो चुके हैं। हाल ही की घटना आईआईटी बॉम्बे से निकल कर आई हैं। जहा अहमदाबाद के रहने वाले अठारह वर्षीय मू० दर्शन सोलंकी ने बीते बारह फरवरी को आईआईटी-बॉम्बे परिसर में एक छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान दे दी।

बताते चलें कि दर्शन बीटेक के पहले वर्ष का छात्र था और अनुसूचित जाति से होने के कारण उसे हमेसा जातिवाद का शिकार होना पड़ा।

दर्शन के घर वालो का आरोप हैं कि जातिगत भेदभाव ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया हैं। दर्शन के पिता रमेशभाई सोलंकी ने बताया कि दर्शन ने अपनी बड़ी बहन जाह्नवी और चाची दिव्याबेन से संस्थान में होने वाले जातिगत भेदभाव के बारे में बात की थी।

पिता के बयान के अनुसार, दर्शन ने इस बात का जिक्र किया था कि अनुसूचित जाति के छात्रों को आईआईटी बॉम्बे में विभिन्न रूपों में जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है, उनके साथ तमाम तरह की रैगिंग होती है। हमें पढ़ाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

परिवार वालो का कहना हैं कि दर्शन ने आत्महत्या करने के ठीक एक घंटे पहले घर वालो से समान्य तरीके से बात की थीं। वह खुश था और छुट्टियों में घर आने की बात कर रहा था। फिर आखिर उस कॉल के बाद ऐसा क्या हुवा की वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।

यह कोई एक मामला नहीं हैं। रोहित वेमुला, पायल तडवी और मुथुकृष्णन जैसे सैकड़ो मूलनिवासियों ने जातिगत भेदभाव से तंग आकर अपनी जान गवाई हैं।

आईयाईटी बॉम्बे में यह पहली घटना नहीं हैं । जब किसी मूलनिवासी छात्र ने जातिवाद से तंग आकर खुदखुसी की हो। याद होगा साल 2014 की वह घटना जब अनिकेत अंभोरे ने बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान दे दी। हालांकि इस मामले में जांच समिति की निष्कर्ष कभी सार्वजनिक नहीं कि कई। लेकिन अनिकेत के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि, ”जातिगत उत्पीड़न ने ही उसे आत्महत्या के चरम क़दम की तरफ़ धकेल दिया था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here