=========
जिस देश में कभी दुनिया भर से लोग शिक्षा पाने आया करते थे, जो देश सही मायने में कभी शिक्षा का केंद्र हुआ करता था। आज इस देश से लोग पढ़ने बाहर जाते हैं। जिसका कारण है दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में भारत का एक भी यूनिवर्सिटी का शामिल न होना। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की टॉप तीन सौ यूनिवर्सिटी की लिस्ट में भारत का एक भी यूनिवर्सिटी शामिल नहीं हैं।
========
एक समय हुआ करता था जब गौतम बुद्ध के उपदेश सुनने लोग दुनिया भर से भारत आया करते थे। गौतम बुद्ध की शिक्षा और उनके विचारो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया था।
यही नहीं तक्षशिला और नालंदा जैसी विश्वविद्यालाएं भी भारत में ही मौजूद थी। तक्षशिला को दुनिया का पहला विश्वविद्यालय भी माना जाता हैं। जिसका निर्माण हजारों साल पहले हुई थी।
ये वो जगह थी जहा भारत के पड़ोसी देशों के लोग पढ़ने आते थे । लेकिन आज हर साल लाखों की संख्या में लोग पढ़ने भारत से विदेश जाते है। कारण यहां की चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था और अच्छे यूनिवर्सिटी की कमी।
ग्लोबल रैंकिंग दो हजार बीस के रिपोर्ट का दावा है की दुनिया की टॉप तीन सौ यूनिवर्सिटी की सूची में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी शामिल नहीं हैं।
इस सूची में भारत की वह यूनिवर्सिटी जिसने टॉप तीन सौ पचास पर जगह बनाई है वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ हैं।
वही इस सूची में पहले पायदान पर रहे यूनिवर्सिटी की बात करे तो वह यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड है। जो पिछले चार सालो से इस ग्लोबल रैंकिंग में पहले पायदान पर जगह बनाया हुआ हैं।






