पीपीआईडी ने जारी किया घोषणा पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक पूरी ताकत के साथ मैदान में डटी हुई है। पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। यह घोषणा पत्र 9 बिंदुओं पर आधारीत है। जिसमें मूलनिवासी बहुजन समाज के उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का विश्वास दिया गया है।

घोषणापत्र के पहले बिंदू में जनता के संवैधानिक हितो की रक्षा करणे का संकल्प लिया गया है। ओबीसी, एससी, एसटी को मिला संवैधानिक प्रतिनिधित्व सुरक्षित रखने का वचन पार्टीने दिया है। इतना ही नही ओबीसी को भी पदोन्नती में आरक्षण के द्वारा प्रतिनिधित्व देने की घोषणा की गई है।

पिछले ७० वर्षों में शासक जातियों ने संविधान पर अमल नहीं किया है। इसलिए समाज के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हुयी है। रोजगार की समस्या विकराल हो गयी है। नौकरियों में सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने का पीपीआईडी का संकल्प है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का आश्वासन भी पीपीआईडी ने दिया है। इतना ही नही प्रायवेट नोकरीयां करने वालों का भी खासा ध्यान घोषणा पत्र में रखा गया है। बेरोजगार युवाओं को नोकरीयां मिले इस के लिए सरकारी संस्थान स्थापन करने की घोषणा पीपल्स पार्टी ऑफ़ इण्डिया ने की है।

सभी को समान और मुफ्त शिक्षा देने के लिए पीपीआईडी प्रतिबद्ध है। इस लिए पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षा संबंधी योजनाए लाने का प्रावधान किया है। शिक्षा का राष्ट्रीयकरण हो और शिक्षा वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधरित यह पीपीआईडी का संकल्प है।

उन्नत कृषि के लिए उच्च बजट का प्रावधान करने की घोषणा पार्टी ने की है। सीमान्त किसानों को भूमी वितरण करणे का संकल्प पार्टी ने लिया है। अगर पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक सत्ता में आती है तो कृषि को रोजगाराभीमुख बनाने की योजना पर काम करेगी।

पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक का सबसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को सुरक्षा मुहय्या कराना है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा है की महिला अत्याचारों की घटनाओं के मामले में तापस के लिए महिला अधिकारी एवं सुनवाई में महिला न्यायाधिश की नियुक्ती का नियम बनाएगी।

सामाजिक असमानता और अत्याचार का समूल नाश करने के लिए विविध योजनाए लाने का प्रयास पार्टी करेगी। संवैधानिक मुल्यों के तहत पीडितों को उचित न्याय की व्यवस्था कराने का पार्टी ने संकल्प लिया है।

प्रदेश में उत्तम स्वच्छता व्यवस्था, स्वास्थ्य और आर्थिक नीतियां लागू कराने पर पार्टी का जोर होगा। उस के लिए सत्ता में आते ही प्रावधान किए जाएगे। सभी के लिए मुफ्त प्येयजल की व्यवस्था तथा मुफ्त बिजली देने का वचन पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक ने अपने घोषणापत्र में दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here