==========
बीते तेरह अगस्त, दो हजार तेईस दिन रविवार को सरायकेला खरसावां में पीपीआई (डी) यानी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई द्वारा बीएस फोर (भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन) राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत एक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमे पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत कई मूलनिवासी साथी उपस्थित हुए।
==========
बीते तेरह अगस्त, दो हजार तेईस दिन रविवार को झारखंड के सरायकेला खरसावां प्रखंड गाम्हरिया में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बैनर तले बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत एक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के जिला अध्यक्ष मू ० डॉ० इंदल कुमार ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के जिला महासचिव मूलनिवासी विजय प्रसाद जी ने किया।
साथ ही कार्यक्रम में पीपीआई (डी) से मूलनिवासी हरिनाथ कुमार और मूलनिवासी संघ से मूलनिवासी सुग्रीव मुखी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के कार्यकर्ताओं समेत मूलनिवासी बहुजन समाज के कई लोगो ने हिस्सा लिया और बीएस फोर के महत्व को समझा।
कार्यक्रम में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। जिसमे उपस्थित लोगों को संविधान और संविधान के नीति निर्देशक तत्वों के बारे में बताया गया।
साथ ही लोगो को संविधान में दिए उनके मौलिक अधिकारों के बारे में विशेष रूप से बताया गया। जिससे कई लोग आज तक अंजन थे।
वक्ताओं ने बताया की किस तरह आज हम संविधान के बदौलत ही समाज में एक सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। और इस संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व हैं।
पार्टी ने बताया की हमे अपने अधिकारों को समझना होगा और अपने ही लोगो को सत्ता पर बैठाना होगा। ताकि हमे अपने अधिकार सही तरीके से मिल सके।
उन्होंने कहा की, इस देश में मूलनिवासी बहूजनों की आबादी देश की कुल आबादी का लगभग नब्बे फीसदी हिस्सा हैं। लेकिन फिर भी आज मात्र दस से पंद्रह फीसदी लोग शासन प्रशासन के पदो पर बैठे हुए हैं। जबकि मूलनिवासी बहुजनो की हिस्सेदारी इन क्षेत्रों में बहुत कम हैं।







