28 अक्तूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने वाले हैं। इस बिच प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मीयां बढ गई है। चुनाव लड रहें उमीदवारों की बात करें तो हाल ही में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटीक रिफॉर्म, एडीआर ने करोडपति उमीदवारों के आंकडे प्रकाशित किये हैं।
इन आकडों के मुताबिक पहले चरण के 1064 उमीदवारों में से 375 करोडपति उमीदवार हैं। याने लगभग 35 प्रतिशत उमीदवार धन्नासेठ हैं। राष्ट्रीय जनता दल के बाद जनता दल युनाइटेड के 89 प्रतिशत उमीदवार करोडपति हैं। तो भारतीय जनता पार्टी के 83 प्रतिशत उमीदवार करोडपति है। वहीं काँग्रेस ने 67 प्रतिशत करोडपति उमीदवारों को टिकट दिया है। पहले चरण के उमीदवारों की औसतन संपत्ति 1.99 करोड रुपये है।
वहीं अगर पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, पीपीआईडी के उमीदवारों की बात करें तो, इनमें लगभग सभी उमीदवार जमीन स्तर पर लोगों के हितों के लिए काम करते हैं। जिस वजह से संपत्ती के मामले में यह उमीदवार बडी पार्टीयों से बहुत पिछे हैं।
एडीआर ने यह आंकडे उमीदवारों के नामांकन पत्रों से प्राप्त किये हैं। इन आंकडों का विश्लेषण करने पर उपरोक्त जानकारी प्राप्त हुई है।








