बिहार चुनाव: PPID का ज़ोरदार प्रचार; गया शहर में उड़ा गर्दा !

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियाँ मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए ज़ोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया याने PPID भी पूरी ताक़त के साथ चुनावी मैदान में है। गया शहर विधानसभा की बात करे तो यहाँ आदित्य प्रधान PPID के टिकट पर चुनाव लड़ रहें हैं।

मोहल्लों बस्तियों में आदित्य प्रधान का ज़ोरदार प्रचार चल रहा है। उनके द्वारा हर जगह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। आदित्य प्रधान जिस बदलाव की बात कर रहे हैं, उस बात को हर वोटर गम्भीरता से सुन रहा है समझ रहा हैं।

समाज में बदलाव लाना है तो सच्चे प्रतिनिधि को वोट करने की अपील उन्होंने की है। परिवारवाद, जातिवाद और तानाशाही को त्यागकर लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना करने के लिए अपना सही नेता चुने, ऐसा ऐलान भी उन्होंने अपने प्रचार के दौरान किया।

बाता दे की बिहार के पहले चरण के चुनाव की मतदान प्रक्रिया 28 अक्तूबर को होने वाली है। इस चरण में PPID के कुल 24 उमीदवार मैदान में है। जिसमें 1 उमीदवार स्वतंत्र लड़ रहा है। जिसे PPID ने सहयोग जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here